सरायकेला के सासन गांव के सामने बाइक सवार पति-पत्नी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पति-पत्नी घायल,
Seraikella
सरायकेला -सरायकेला राजनगर मुख्य मार्ग पर ग्राम सासन के सामने मोड पर अज्ञात वाहन के टक्कर से पति पत्नी जख्मी हो गए। मिली जानकारी के अनुसार सरायकेला आ रहे सासन निवासी कृष्णा बानरा (36) एवं पत्नी सुमित्रा बानरा (30) बाइक पर सवार होकर सरायकेला खरीदारी करने आ रहे थे।

पीछे से राजनगर की ओर से आ रहे लाइन ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे घटनास्थल पर पति पत्नी गिर पड़े। मौके पर अज्ञात वाहन भागने में सफल रहा। ग्रामीणों के सहयोग से तथा एंबुलेंस के माध्यम से दोनों पति-पत्नी को सदर अस्पताल सरायकेला लाया गया। जिसका इलाज चल रहा है। मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है।
