सरायकेला के कल्याण विभाग की लिपिक प्रेम चौधरी की आत्महत्या के मामले में पुलिस जांच के दौरान उसके कमरे में सुसाइड नोट बरामद,
Seraikella
सरायकेला खरसावां के कल्याण विभाग की लिपिक प्रेम चौधरी की आत्महत्या के मामले में पुलिस जांच के दौरान उसके कमरे में सुसाइड नोट बरामद हुआ है।

सुसाइड नोट में आत्महत्या के कारणो को साफ-साफ बताया गया है। लिपिक प्रेम कुमार चौधरी कुछ महीनो पूर्व नौकरी का झांसा देकर 10 लाख से अधिक रुपए ठगने के मामले में बुरे फंसे थे।
हालांकि इस मामले में जब पीड़ित युवक युवक सरायकेला थाना पहुंचकर प्राथमिक की दर्ज करना चाह तब लिपिक प्रेम कुमार चौधरी ने सभी युवक युवतियों को पैसा वापस करने का आश्वासन दिया था,

इसके बाद मामला ठंडा बस्ते में चला गया। वह हमेशा कार्यालय एवं कार्यालय के बाहर भी सुर्खियों में रहे। बताया जा रहा है कि मृतक प्रेम कुमार चौधरी बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले हैं उनके परिजनों को यहां पहुंचने में समय लगेगी इसलिए पुलिस ने प्रेम कुमार चौधरी का शव आइस बॉक्स में रखवा लिया है।
