खरसावां के पदमपुर में तीसरी सोमवार पर भंडाराः
हजारों शिवभक्तों ने चखा प्रसाद, भक्तिमय रहा माहौल
kharsawan
खरसावां के पदमपुर स्थित शिव मंदिर परिसर में श्रावण मास के पावन अवसर पर तीसरे सोमवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। बोल बम कावरिया संघ पदमपुर मंडल टोला के द्वारा भंडारा लगाया। इस पौराणिक तीर्थ स्थल पर श्रावण मास में प्रति सोमवार हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु यहां भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजन कर रहे हैं। इस भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्वालुओं ने बताया कि यह भंडारा हर वर्ष आयोजित किया जा रहा है। जब तक भगवान शिव की कृपा रहेगी, हमारी समिति यहां पहुंचकर श्रद्धालुओं की सेवा में भंडारे का आयोजन करती रहेगी इस दौरान मुख्य रूप से मनोज मंडल, सुजीत मंडल, दिलीप मंडल, बंसत मंडल, धनजय मंडल, जितेन्द्र मंडल, शिवकुमार मंडल, अजय मंडल, धरनीधर मंडल, गुप्तो मंडल, अशोक मंडल, पंचा मंडल आदि उपस्थित थे।
October 23, 2026 2: 35 am
Breaking
- खरसावां के लोसोदिकी में दहकते अंगारों पर चले मां मनसा के भक्त, हठभक्ति और आस्था का दिखा अद्भुत संगम, श्रद्वालुओं की मौजूदगी में निभाई गई वर्षों पुरानी परंपरा,
- खरसावां के सरस्वती शिशु मंदिर की नई प्रबंधन समिति गठित, सुमंत चन्द्र महांती बने अध्यक्ष, बैद्यनाथ मालाकार को सचिव और प्रभाकर मंडल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी,
- खरसावां-कुचाई में हर्षाेल्लास के साथ हुई सर्पों की देवी मां मनसा की पूजा-अर्चना कर सुख-शांति व समृद्धि की कामना,
- सरायकेला के मुरुप में विजया दशमी पर एकादशी को माता दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए दहकते अग्निकुंड पर नंगे पांव चलकर दिखाए भक्ती, उमड़ी श्रद्धालूओं की भीड़
- श्री सीमेंट कंपनी के निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल से सरिया चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार, खरसावां पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सरिया किया बरामद,
- पिता की हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार, खून से सना चाकू और ईंट बरामद सिनी ओपी क्षेत्र के धातकीडीह गांव का मामला, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ा मृतक की पत्नी के लिखित आवेदन पर दर्ज हुआ था मामला, हत्या में प्रयुक्त सामान जब्त
- तिरुलडीह गोलीकांड के शहीदों को विभिन्न दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, 44 साल बाद भी शहीद परिवार को सम्मान और नौकरी नहीं मिलने का उठा मुद्दा
- राजखरसावां मे सिंदूर खेल बंगाली महिलाओं ने दी मां दुर्गा को अंतिम विदाई, बोलीं-हे मां अगले साल फिर आना…,
