सरायकेला मे सुदुरवर्ती क्षेत्र में आने वाले बच्चों एवं परिवार जनों की सुविधा हेतु सड़क के किनारे बोर्ड लगाने की मांग,
Seraikella विश्व सेवा परिषद सरायकेला खरसावां के अध्यक्ष रोहित महतो ने सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग सरायकेला खरसावां को पत्र देकर कहा कि जिला में स्थित जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी कार्यालय , चाईल्ड लाइन कार्यालय एवं बाल कल्याण समिति कार्यालय तक मुख्य सड़क से पहुंचने के लिए सुदूरवर्ती क्षेत्र के बच्चों एवं परिवारों जनों को परेशानी का सामना करते हुए , इधर-उधर कुछ देर भटकना पड़ रहा है जो आए दिन सुनने को भी मिलता रही है।
बच्चों के सर्वोत्तम हित को देखते हुए उक्त तीनों कार्यालय के समीप स्थित मुख्य सड़क के किनारे कार्यालय से संबंधित बोर्ड लगाने का पहला किया जाय ताकि बच्चों एवं परिवार जनों को उक्त कार्यालय तक पहुंचाने के लिए आसानी हो सके।
