कुचाई के सुदूरवर्ती क्षेत्र के दो लाल ने जेपीएससी परीक्षा में किया कमाल, कसरौली के किसान के बेटे ने हासिल की 270वां रैंक
Kuchai
झारखंड लोकसेवा आयोग ने जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। कुल 342 पदों पर नियुक्ति के लिए 342 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। इस बार कुचाई के सुदूरवर्ती क्षेत्र के दो लाल ने जेपीएससी परीक्षा में कमाल कर दिया है।

रोलाहातु पंचायत के कसरौली गांव के किसान सौकंदीर का बेटा नीरज कंदीर ने जेपीएससी परीक्षा में 270वां रैंक हासिल कर कुचाई का मान बढ़ाया है। जबकि कुचाई के मरागंहातु निवासी संदीप कुमार बांकिरा ने जेपीएससी परीक्षा में 308वां रैंक हासिल किया है। कसरौली निवासी नीरज कंदीर के पिता किसान हैं। उनकी माता चिराण कंदीर गृहिणी है। नीरज दसवीं पास मधुसूदन महतो हाई स्कूल आसनतलिय से किया। जबकि स्नातक वर्कर्स कॉलेज जमशेदपुर गणित ऑनर्स से किया। वहीं स्नातकोत्तर करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से किया। पिछले दो वर्षों से जेपीएससी की तैयारी कर रहा था। वर्तमान में मदन शर्मा के मार्गदर्शन में (टाटा स्टील) में नौकरी कर रहा है। उन्होंने बताया कि इस सफलता में परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिला। वहीं उन्हें पिछले चयनित उम्मीदवारों से भी प्रेरणा मिली। जबकि कुचाई के मरागंहातु निवासी संदीप कुमार बांकिरा ने 10वीं कक्षा रिचर्ड मिशन स्कूल, रायरंगपुर से किया। 12वां होली क्रॉस स्कूल बोकारो स्टील सिटी से किया। जबकि गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, गुनुपुर से ग्रेजुएशन-बीटेक, उसके बाद विप्रो में पिछले एक साल से नौकरी कर रहा है। पिता सेल में सीनियर फायर ऑफिसर अब रिटायर हो गए हैं। फिलहाल नवोदय स्टूडेंट को पढ़ाते हैं और किराना स्टोर है। दूसरे प्रयास में सफलता मिली है।
