बिलासपुर के बुनियादी तसर रेशमकीट बीज संगठन में बीज कार्य योजना समिति की द्वितीय बैठक,
Bilaspur
केरेबो-बुनियादी तसर रेशमकीट बीज संगठन, बिलासपुर में आज दिनांक 24-07-2025 डॉ. एस. बी. डांडिन, अध्यक्ष, बीज सलाहकार समिति, केन्द्रीय रेशम बोर्ड की अध्यक्षता में द्वितीय बीज सलाहकार समिति का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर संगठन कार्यालय के निदेशक डॉ. टी. सेल्वकुमार निदेशक ने केन्द्रीय रेशम बोर्ड एवं राज्य रेशम विभागों के उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्वागत किया। बैठक में केन्द्रीय रेशम बोर्ड से डॉ. मंदिरा मूर्ति, निदेशक (तकनीकी), डॉ. बी. एस. अंगड़ी, पूर्व निदेशक, केरेबो, डॉ. एम. महेश्वरी, निदेशक. केरेउअनुवप्रसं, बरहमपुर, डॉ. एस. गांधीदास, निदेशक, केरेबो-केरेउअनुवप्रसं, मैसूर, डॉ. नरेन्द्र कुमार भाटिया, निदेशक, मूगा ऐरी एस एस ओ, गुहावटी, डॉ. एन. बालाजी चौधरी, निदेशक, केतरेउअनुवप्रसं, रांची, डॉ. कार्तिक नियोग, निदेशक, केमूऐअनुवप्रसं, लहदोईगढ़ एवं केन्द्रीय रेशम बोर्ड अन्य वरिष्ठ वैज्ञानिकों एवं राज्य रेशम विभाग, छत्तीसगढ़, असम एवं झारखण्ड के अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक का उद्देश्य तसर रेशमकीट बीज उत्पादन, गुणवत्ता सुधार, वितरण प्रणाली एवं क्षेत्रीय किसानों को लाभान्वित करने हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लेना रहा। बैठक के दौरान वर्ष 2024-25 के दौरान शहतूत उत्पादन के क्षेत्र में हुई प्रगति, वाणिज्यिक बीज की वर्तमान मांग, वन्या बीज क्षेत्र की प्रगति, केन्द्रीय बीज अधिनियम के लिए वर्ष 2024-25 हेतु पंजीयन एवं नवीनीकरण की स्थिति, विभिन्न बीज संगठनों के अनुसंधान एवं विकास परियोजनाओं की समीक्षा एवं डीसीबी बकाया स्थिति एवं तसर बीज उत्पादन संबंधी वर्तमान चुनौतियों, उन्नत तकनीकों के प्रसार, भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक के अंत में संगठन कार्यालय के डॉ. जे. पी. पाण्डेय, वैज्ञानिक – डी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं डॉ. हसनसाब नदाफ, वैज्ञानिक – डी एवं सुश्री जे. कोमल वैज्ञानिक – बी ने बैठक का समन्वयन तथा श्री पी. एस. लोधी, वरिष्ठ अनुवादक (हिन्दी) ने तकनीकी सहयोग प्रदान किया।
