आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्री एसोसिएशन की प्रतिनिधि मंडल डीसी एवं एसपी से मुलाकात कर आए दिन कंपनियों के गेट जाम से होने वाले परेशानियों से कराया अवगत
Seraikella
सरायकेला।एशिया के अध्यक्ष इंदर सिंह के अध्यक्षता में आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्री एसोसिएशन की एक प्रतिनिधि मंडल उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर आए दिन कंपनियों के गेट जाम से होने वाले परेशानियों के बारे में जानकारी दी है। प्रतिनिधि मंडल ने एक ज्ञापन भी उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक को सौंपी है, जिसमें कहा गया है कि बिना किसी पूर्व सूचना के कंपनी का गेट और सामाजिक तत्वों द्वारा जाम किया जा रहा है। इससे कंपनी को नुकसान हो रही है और कंपनी के अंदर भय का वातावरण बन रहा है।
