अग्निशमन विभाग ने मॉक ड्रिल कर लोगों को अग्नि से सुरक्षा के लिए किया जागरूक
Seraikella
सरायकेला। सरायकेला फायर स्टेशन प्रभारी ऋषिकांत तिवारी के नेतृत्व में अग्निशमन दल द्वारा सरायकेला एवं खरसावां क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर मॉक ड्रिल कर लोगों को आग से सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

इस दौरान अग्निशमन दल सरायकेला के भारतीय स्टेट बैंक की शाखा परिसर में तथा खरसावां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नूतन नर्सिंग होम एवं पेट्रोल पंपों पर मॉक ड्रिल कर लोगों को अग्नि से सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। मौके पर फायर स्टेशन प्रभारी ऋषिकांत तिवारी ने आग से सुरक्षा के लिए लोगों को विभिन्न टिप्स दिए। साथ ही संभावित आग के खतरे से स्वयं को और अपने घर तथा कार्य स्थल को सुरक्षित रखने के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इसके साथ ही अग्निशमन यंत्र के उपयोग करने के संबंध में उन्होंने लोगों को विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने कहा कि संयम, सहनशीलता और थोड़ी सी जागरूकता से आग के बड़े खतरे से सुरक्षित रह जा सकता है।
