खरसावां में विभागवार योजनाओं की प्रगति पर समीक्षा
बैठक, समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश,
योग्य लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाए-बीडीओ
kharsawan
खरसावां प्रखंड सभागार में विभिन्न विभागवार योजनाओं की प्रगति पर एक समीक्षा बैठक प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी की अध्यक्षता में की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई तथा समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बीडीओं ने योजनाओं का स्थल निरीक्षण करें तथा कार्यों को तय समयावधि में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। साथ ही,जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष बल देते हुए यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि योग्य लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। ग्रीन राशन कार्ड, मुख्यमंत्री डाकिया योजना, चना वितरण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। बीडीओ ने सभी पात्र लाभुकों का ई-केवाईसी कराते हुए अपात्र नामों को विलोपित करने, तथा समयबद्ध राशन वितरण सुनिश्चित कराने, धान अधिप्राप्ति एवं उठाव के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य के अनुसार ससमय क्रय एवं द्वितीय किस्त के भुगतान पर जोर देने, लंबित केवाईसी मामलों के शीघ्र निष्पादन, सभी योग्य किसानों को बीज वितरण तथा केसीसी कवरेज शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने, विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल, शौचालय, विद्युत आपूर्ति की उपलब्धता सुनिश्चित करने, जर्जर भवनों के मरम्मत हेतु प्रस्ताव समर्पित करने तथा विद्यार्थियों के शैक्षणिक, मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए नियमित गतिविधियाँ आयोजित करने, सभी स्वास्थ्य केंद्रों में रोस्टरवार चिकित्सकों एवं कर्मियों की उपस्थिति, पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन करने, मुख्यमंत्री माई योजना एवं सर्वजन पेंशन योजना की समीक्षा कर सभी पात्र लाभुकों को योजना से लाभान्वित करने, जल जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर नल-जल योजना के भौतिक सत्यापन एवं अधिकाधिक पंचायतों की स्टार रेटिंग में सुधार पर बल देने, लंबित पीएम आवास निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने आदि योजनाओं की समीक्षा कर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु सभी कर्मचारियों को विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करने निर्देश दिए गए। इस दौरान मुख्य रूप से बीडीओ प्रधान माझी, सीओ कप्तान सिंकू, बीईईओ नवल किशोर सिंह, सहायक अभियता आशुतोष कुमार, बीपीओ रानो बास्के, बीपीओ पकंज कुमार महतो, जेएसएलपीएस बीपीओ सुरू कुमारी, सभी कंनिया अभियता, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, जनसेवक सहित सभी कर्मचारी उपस्थित थे।
September 7, 2026 2: 34 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
