खरसावां के राजकीयकृत मध्य विधालय आमदा में
74 स्कूली बच्चों के बीच किया साइकिल का वितरण
kharsawan
खरसावां प्रखंड के राजकीयकृत मध्य विधालय आमदा परिसर में विर्तीय वर्ष 2024-25 के तहत वर्ग अष्टम के स्कूली बच्चों के बीच साइकिल वितरण किया गया। शिक्षा विभाग के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी पंकज कुमार महतो ने कहा कि सरकार द्वारा बच्चों को सुगमता पूर्वक उच्च शिक्षा प्राप्त हो, इसके लिए साइकिल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चे शिक्षित हों, इसके लिए सरकार कई तरह के निशुल्क योजनाएं चला रही है। स्कूल में बच्चों को निशुल्क पोशाक, जूता, किताब, मध्याह्न भोजन, छात्रवृत्ति एवं अन्य कई चीजें दी जाती है। बच्चे स्कूल अवश्य पहुंचें एवं शिक्षा ग्रहण करें। बच्चे शिक्षित होंगे, तो देश का विकास होगा। बच्चे देश के भविष्य हैं। पढ़ाई से ही अपने परिवार के आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। प्रखंड कल्याण पदाधिकारी घनश्याम बोदरा ने कहा कि विर्तीय वर्ष 2024-25 के अवशेष 92 साईकिल में से 74 बच्चों के बीच निशुल्क साइकिल वितरण किया गया है। जितने भी बचे हुए स्कूल है। उन सभी बच्चों को साइकिल दिया जा रहा है। इस दौरान मुख्य रूप से बीपीओ पंकज कुमार महतो, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी घनश्याम बोदरा, शिक्षक अब्दुल माजिद खान, शिक्षक उमा कुमारी, किशोर मिश्रा, राजेन्द्र गोप आदि उपस्थित थे।
April 25, 2026 7: 17 am
Breaking
- जिले में नुक्कड़ नाटक के जरिए डायन प्रथा, अंधविश्वास और साइबर फ्रॉड पर चला जागरूकता अभियान, बीमारी का इलाज झाड़-फूंक से नहीं, बल्कि चिकित्सक से कराने का दिया संदेश,
- खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूडीह में 90.6 प्रतिशत अंक हासिल कर अनीता नायक बनी स्कूल टॉपर, 101 में से 94 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की
- खरसावां में बकरा विकास योजना के तहत 12 लाभूकों के बीच अनुदान पर बकरी का वितरण, ग्रामीण में रोजगार के अवसर बढ़ाना और लाभुकों की आय में वृद्धि करना उदेश्य है-बीडीओ
- खरसावां का बेटा रौनक हेम्ब्रम बना जिला टॉपर, 97.80ः अंक से रचा इतिहास, प्रमुख, बीडीओ, सीओ, ने किया सम्मानित,
- कुचाई के अरूवां पंचायत को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित
- खरसावां थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध छापामारी: 04 चुलाई अड्डे ध्वस्त, 1200 किलोग्राम जावा महुआ बरामद…*
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
