सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष ने उपायुक्त से मुलाकात कर व्याप्त भ्रष्टाचार में लिप्त नगर पंचायत के प्रशासक पर कठोर कार्रवाई की मांग,
Seraikella
सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने सरायकेला खरसावां जिला उपायुक्त नितिश कुमार सिंह से मुलाकात कर नगर पंचायत सरायकेला में व्याप्त भ्रष्टाचार में लिप्त नगर पंचायत के प्रशासक के उपर कठोर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उपायुक्त को सौपे ज्ञापन में कहा गया है कि सरायकेला नगर पंचायत के वर्तमान प्रशासक शेखर सुमन द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपने अधिनिस्त कर्मचारीयों को प्रताड़ित कर जबरन अनैतिक कार्य करवाए जाते हैं एवं जनता को भी अवैध मकान निर्माण, अतिक्रमण एवं अन्य नगर पालिका अधिनियमों का भय दिखाकर शोषण किया जाता हैं। वर्तमान प्रशासक भ्रष्टाचार में पूरी तरह लिप्त हैं। इनके पदस्थापन के बाद ही नगर पंचायत कार्यालय और नगर पंचायत क्षेत्र की मुलभूत सुविधाएं चरमरा गई है। वर्तमान विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि नगर विकास विभाग द्वारा कार्यालय क्षमता संवर्धन के लिए सरायकेला नगर पंचायत को 50 लाख का आवंटन उपलब्ध कराया गया था।आवंटन के विरुद्ध नियमों को ताक में रखकर ऑफिस के साजों सजावट के सामान (नन ब्रांडेड घटिया समान) बाजार मूल्य से चार गुना से 10 गुना तक की दर से खरीदा गया। नन ब्रांडेड गोदरेज अलमारी जिसकी बाजार कीमत ₹ 5000 उसे 50000 में खरीदा गया। कलर प्रिंटर जिसके बॉक्स में ₹ 80000 मूल्यांकन की थे। उसे ₹4 लाख में करीब खरीदा गया। रिवाल्विंग चेयर जिसकी कीमत बाजार मूल्य ₹5000 है उसे ₹30000 तक में खरीदा गया। ऑफिस कुर्सी जिसकी बाजार कीमत ₹2000 है।उसे ₹5000 में खरीदा गया। सोफा सेट जिसकी कीमत ₹10000 है उसे 70000 में खरीदा गया। जबकि सोफा सेट कहीं दिखाई ही नहीं दिया। उसका भुगतान हो गया। टॉयलेट के 5 दरवाजा का 25000 करके भुगतान किया गया। जबकि दरवाजा की आपूर्ति ही नहीं की गई। एक मामूली सी दीवाल घड़ी 25000 में खरीदे गई। जो ऑफिस में कहीं दिखाई ना पड़ी। फ्रिज को तीन गुना दाम में खरीदा गया।वॉटर प्यूरीफायर को चौगुने दाम में खरीदा गया। इनवर्टर बैटरी को भी दुगने दाम में खरीदा गया। सिंटेक्स की पानी टंकी जो₹10000 में आती है उसे ₹25000 में खरीदा गया। मॉनिटर, एलसीडी, प्रोजेक्टर, प्रिंटर एडजेस्ट फैन सीलिंग फैन वॉल फैन ऑफिस इक्विपमेंट इत्यादि भी दुगुना दाम में खरीदे गए।संवेदक से मिली भगत कर सभी सामानो का चार गुना से 10 गुना भुगतान कर सरकारी राशि की जमकर लूट खसोट की गई। इनके पदस्थापन काल से ही ये विवादित रहे हैं। इनके पदस्थापन काल से इनके द्वारा ऑफिस के जितने प्रकार की (डीजल, ट्रैक्टर, ट्राली, बिजली, उपकरण इत्यादि)भी खरीदारी हुई है सब में जमकर लूटपाट हुई है। जो जांच का विषय है। नगर पंचायत के कर्मचारी इनके खौफ से इनके अनैतिक कार्यों में ना चाहते हुए भी शामिल है। उन्होंने उपायुक्त से आग्रह है कि ऐसे भ्रष्ट और गैर जिम्मेदार पदाधिकारी के कारनामों की त्वरीत जांच कर विधि सम्मत कठोर कार्रवाई करने एवं जांच पूरी होने तक इनको नगर पंचायत कार्यालय से दूर रखे जाने की मांग की गई।
August 1, 2026 1: 13 am
Breaking
- शिव शिष्यों ने पूरे जिले में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, सरायकेला के धातकीडीह में किया गया पौधारोपण, एक हजार पेड़ लगाने का लक्ष्य
- साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएँ, संबंधित विभागों को समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश…*
- उपायुक्त के निर्देश पर जिला कृषि पदाधिकारी ने खरसावाँ एवं कुचाई प्रखंड में उर्वरक दुकानों का निरीक्षण, निर्धारित दर पर किसानो को उर्वरक खाद उपलब्ध कराने तथा नियमित ऑनलाइन एंट्री करने के दिए गए निर्देश…*
- जिला फुटबॉल लीग 2026: तूड़ीयान को 5-2 से हराकर खामरडीह सुपर-5 में, प्रधानगोडा की स्थिति मजबूत
- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलीं सांसद जोबा माझी, चक्रधरपुर–राउरकेला सड़क चौड़ीकरण व आरओबी निर्माण की मांग दोहराई
- खरसावां के खेजूरदा में 70 किसानों में शत-प्रतिशत अनुदान पर उड़द बीज का वितरण, उन्नत किस्म के बीजों के उपयोग से उत्पादन में वृद्धि होगी तथा आय बढाने में भी मदद मिलेगी-मुखिया
- खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर में हर्षोल्लास से मना मुंशी प्रेमचंद जयंती, प्रेमचंद की रचनाएं सामाजिक समानता, मानवीय संवेदनाओं और न्याय की देती है प्रेरणा-विश्वजीत सतपथी
- सावन में खरसावां से 50 कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना, दिवंगत साथी जितेंद्र घोड़ाई को दी श्रद्धांजलि
