खरसावां मे विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक, समिति का गठन, कार्यक्रम को लेकर बनाई गई रणनीति,
Kharsawan
खरसावां मे हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आज खरसावां में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। पथ निरीक्षण भवन मे की गई बैठक मे सर्व समिति से आयोजन समिति का गठन किया गया। जिसमे डेविड कुजूर को अध्यक्ष, वीर सिंह सिजूई को उपाध्यक्ष, मनोज कुमार सोय को सचिव एवं सुखलाल सोय को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया। वक्ताओ ने कहां कि विश्व आदिवासी दिवस बनाने के लिए अधिक संगठित एवं सांस्कृतिक रुप से समृद्ध बनाया जाए। यह दिवस हमारी पहचान, परंपरा और आत्मसम्मान का प्रतीक है।हम सबको मिलकर अपनी संस्कृति की विविधता और गौरव को मंच पर लाना है।आदिवासी समाज की पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत – जैसे नृत्य, संगीत, लोककलाएं, रीति-रिवाज, पारंपरिक वेशभूषा और भाषाओं को संरक्षित और प्रचारित करने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। इस दौरान मुख्य रूप से डेविड कुजुर, मनोज कुमार सोय, वीर सिंह सिजुई, सुखराम सोय, महेश मिंज, नागेन सोय, सोरदा इचागुटु, बिरसा माहली, आशा तीयु, टाटा चातर, राजकिशोर उरांव, राकेश उरांव, मिशन शोय, तुराम वोयपाई, मनोज हेंब्रम, सुरसिंह बांद्रा, मानसिंह बांकीरा, अमर उरांव, बेलमती होनहागा, रानी पडिया, विष्णु सरदार, मदन लकड़ा, सनातन सोय, सोनू सोय, कृष्णा सोय, नरेंद्र सिजुई, सूरज सामड, कमल हासदा, सोयना सरदार आदि उपस्थित थे।
August 1, 2026 2: 44 am
Breaking
- शिव शिष्यों ने पूरे जिले में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, सरायकेला के धातकीडीह में किया गया पौधारोपण, एक हजार पेड़ लगाने का लक्ष्य
- साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएँ, संबंधित विभागों को समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश…*
- उपायुक्त के निर्देश पर जिला कृषि पदाधिकारी ने खरसावाँ एवं कुचाई प्रखंड में उर्वरक दुकानों का निरीक्षण, निर्धारित दर पर किसानो को उर्वरक खाद उपलब्ध कराने तथा नियमित ऑनलाइन एंट्री करने के दिए गए निर्देश…*
- जिला फुटबॉल लीग 2026: तूड़ीयान को 5-2 से हराकर खामरडीह सुपर-5 में, प्रधानगोडा की स्थिति मजबूत
- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलीं सांसद जोबा माझी, चक्रधरपुर–राउरकेला सड़क चौड़ीकरण व आरओबी निर्माण की मांग दोहराई
- खरसावां के खेजूरदा में 70 किसानों में शत-प्रतिशत अनुदान पर उड़द बीज का वितरण, उन्नत किस्म के बीजों के उपयोग से उत्पादन में वृद्धि होगी तथा आय बढाने में भी मदद मिलेगी-मुखिया
- खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर में हर्षोल्लास से मना मुंशी प्रेमचंद जयंती, प्रेमचंद की रचनाएं सामाजिक समानता, मानवीय संवेदनाओं और न्याय की देती है प्रेरणा-विश्वजीत सतपथी
- सावन में खरसावां से 50 कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना, दिवंगत साथी जितेंद्र घोड़ाई को दी श्रद्धांजलि
