सरायकेला मे पुरोहित समाज की बैठक
Seraikella
सरायकेला।पुरोहित समाज की एक बैठक सरायकेला के अन्नपूर्णा मंदिर परिसर में समाज के अध्यक्ष घासीनाथ कवि के अध्यक्षता में हुई। जिसमें पूर्व पुरोहित दिवंगत शंभू नाथ कवि के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। बैठक के दौरान उपस्थित सभी पुरोहित समाज के सदस्यों ने 2 मिनट की मौत रखकर श्रद्धांजलि दी तथा उनके बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा किया। इस बैठक में पुरोहित समाज के कोषाध्यक्ष पुलक सतपथी, मनोज पाणिग्रही ,आसित दास एवं अन्य उपस्थित रहे बैठक में मुख्य रूप से पुरोहित समाज के उत्थान को लेकर चर्चा किया गया।
