सरायकेला मे शनि देव भक्त मंडली ट्रस्ट द्वारा लगा स्वेच्छिक रक्तदान शिविर,
Seraikella
सरायकेला।शनि देव भक्त मंडली ट्रस्ट द्वारा सरायकेला के अग्रसेन ठाकुरबाड़ी भवन धर्मशाला में रविवार को स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में नगर के सभी प्रबुद्ध लोग शामिल हुए। शनि देव भक्त मंडली द्वारा सरायकेला में रक्त की कमी को देखते हुए इस तरह का आयोजन किया जाता है जो स्थानीय लोगों को समय पर रक्त की जुगाड़ करने में काफी सहयोग होती है। इस आयोजन में शामिल होने वाले सभी लोगों को शनिदेव भक्त मंडली ट्रस्ट की ओर से प्रमाण पत्र भी दिए गए हैं।
