खरसावां में जिला फुटबॉल लीग-2025 प्रतियोगिता में तूड़ियान एफसी ने डीएसब्रदर्स सरमाली को पराजित किया और दीनबंधु स्पॉटिंग चक्रधरपुर बनाम जिया स्पॉटिंग सीनी का मैच रहा ड्रॉ,
Kharsawan
झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के निर्देशानुसार संचालित सरायकेला खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में आयोजित जिला फुटबॉल लीग-2025 ”अर्जुना कप” फुटबॉल प्रतियोगिता के शनिवार को खेले गए पहले मैच में तूड़ियान एफ सी ने डी एस ब्रदर्स सरमाली को 2-0 से पराजित कर प्रतियोगिता में अपनी दूसरी जीत दर्ज की।

अर्जुना स्टेडियम में आज खेले गए दूसरे मैच में दीनबंधु स्पॉटिंग चक्रधरपुर ने जिया स्पॉटिंग सीनी का मैच 2-2 से ड्रॉ रहा। वर्षा से प्रभावित पहले मैच के पहले हाफ के 25 वें मिनट में तुड़ियान एफ सी की ओर से दिनेश गोप ने दी एरिया में मिले एक पास को खूबसूरती से गोल में बदलकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। मैच के 46 वें मिनट में विजय गोप ने गोल दागा और स्कोर को 2 -0 तक पहुंचा दिया। आज खेले गए दूसरे मैच में दीनबंधु स्पॉटिंग ने सीनी पर पहले हाफ में 2-0 बढ़त बना ली थी। मैच के 22 वें मिनट में शत्रुघ्न गागराई एवं 24 वें मिनट में मनीष महतो के द्वारा लगाए गए दो गोलों के बदौलत पहले हाफ में ही चक्रधरपुर ने 2-0 की बढ़त बना ली थी। परंतु दूसरे हॉफ में जिया स्पोर्टिंग ने शानदार वापसी की। मैच के 34 में मिनट में राज गोप एवं 44 वें मिनट में चमन द्वारा लगाए गए गोल के बदौलत टीम ने जोरदार वापसी की और स्कोर को 2-2 से बराबर पर लाकर खड़ा कर दिया। पहले मैच का संचालन रघुनाथ महतो, विशाल कुमार, अनुराग सोय एवं तपन नायक ने किया जबकि दूसरे मैच के रैफरी समीर कुमार महतो, संतोष महतो, दिकू हेंब्रम एवम रतन मुर्मू रहे। जबकि आगामी 20 जुलाई को इसी मैदान में दोपहर 2 बजे पहला मैच एम एल सी भेलाईडीह सिनी बनाम जे एम बी कोचा एफ सी के बीच होगा। जबकि शाम 4 बजे दूसरा मैच माहिर एफ सी नयाडीह बनाम बुरूडीह किलर मेन के बीच खेला जाएगा।
