झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक सरायकेला शाखा द्वारा पठानमारा में वित्तीय समावेशन शिविर का आयोजन,
Seraikella केंद्र सरकार के निर्देशानुसार 1 जुलाई से 30 सितंबर तो वित्तीय समावेशन एवं सुरक्षा योजनाओं को अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में देशव्यापी अभियान का संचालन किया जाना है।

इस अभियान के तहत झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक सरायकेला शाखा द्वारा ग्राम पंपड़ा पंचायत पठनमारा में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सरायकेला शाखा के कार्यालय सहायक श्री गौरव शेखर दुबे, FLC श्रीमती केशवती महतो द्वारा इस दौरान वहां उपस्थित ग्रामीणों को बैंक से जुड़ने , खाता खोलने और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं जैसे PMJJBY, PMSBY तथा APY से मिलने वाले लाभों से अवगत कराया गया।
उपस्थित ग्रामीणों ने इस अभियान की सराहना की और वित्तीय सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए इसे महत्वपूर्ण बताया।
