खरसावां में जिला फुटबॉल लीग-2025 प्रतियोगिता
में एस के स्पॉटिंग हरिभंजा ने ग्रीन एरिया दलभंगा को और
प्रधानगोड़ा ने सरना एकेडमी सिनूडीह को किया पराजित,
kharsawan झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के निर्देशानुसार संचालित सरायकेला खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में आयोजित जिला फुटबॉल लीग-2025 ”अर्जुना कप” फुटबॉल प्रतियोगिता के शुक्रवार को खेले गए पहले मैच में एस के स्पॉटिंग हरिभंजा की टीम ने ग्रीन एरिया दलभंगा को जबकि प्रधानगोड़ा ने सिनूडीह 1-0 से पराजित किया।

मैच के पहले हाफ में हरिभंजा के रोहित कुदादा ने 19 वें मिनट में एक खुबसूरत गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई जो अंत तक जारी रही। इस दौरान दलभंगा की टीम को गोल करने के कई अवसर मिले परन्तु वे नाकाम रहे। इस मैच में रेफरी की भूमिका बिकास कुमार, धनंजय कालिंदी, अनुराग सोय, लील चांद बारीक ने निभाई। इस मैच के 31 वें मिनट में हरिभंजा के तुराम सीजुई एवं 46 वें मिनट में निशांत बोदरा जबकि दलभंगा के संजय मुंडा को फाउल प्ले के कारण रैफरी ने येलो कार्ड दिया।

आज खेले गए दूसरे मैच में प्रधानगोड़ा की टीम ने सरना एकेडमी सिनूडीह को 1-0 से पराजित किया । मैच के 42 में मिनट में सूरज हेंब्रम ने गोलकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई जो अंत तक कायम रही। इस मैच का संचालन रैफरी विशाल गोप, तपन नायक, दिकू हेंब्रम एवं रतन मुर्मू ने किया। इसी मैदान में आगामी 19 जुलाई को दोपहर 2 बजे से पहला मैच डी एस ब्रदर्स सरमाली बनाम तुड़ीयान एफ सी खरसावां एवं दूसरा मैच शाम 4 बजे से दीनबंधु स्पॉटिंग चक्रधरपुर बनाम जिया स्पॉटिंग सीनी के बीच खेला जाएगा।
