खरसावां में मुफ्त प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य शिविर लगाकर
187 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें प्रदान की गईं दवाईया,
व्यक्ति के समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देना उद्देश्य-डीएएमओ
kharsawan
खरसावां पंचायत सचिवालय परिसर में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखण्ड सरकार के द्वारा जिला आयुष समिति सरायकेला खरसावां के द्वारा निःशुल्क प्रखंड स्तरीय स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का विधिवत उदघाटन जिला आयुष के चिकित्सा पदाधिकारी (डीएएमओ) डॉ पुनम कुमारी, खरसावां मुखिया सुनिता तापे, शिक्षक अब्दुल माजिद खान आदि ने किया। स्वास्थ शिविर में उपस्थित आयुष चिकित्सक डॉ डिम्पल कुंकल, डॉ जया कुमारी, डॉ दीपक मेहता एवं डॉ धीरेन्द्र कुमार के द्वारा खरसावां के विभिन्न गांवो से पहुचे 187 मरीजो के स्वास्थ परामर्श के साथ स्वास्थ जांच कर दवाईया दी गई। मौके पर डीएएमओ डॉ पुनम कुमारी, ने कहा कि आयुष चिकित्सा पद्धति का मुख्य उद्देश्य व्यक्ति के समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है, जिसमें शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक पहलुओं को ध्यान में रखा जाता है। यह पद्धति बीमारियों के इलाज के साथ-साथ स्वास्थ्य को बनाए रखने और रोगों की रोकथाम पर भी जोर देती है। उन्होने कहा कि आयुष चिकित्सा पद्धति के लाभों को बढ़ावा देने और लोगों को इसका लाभ पहुंचाने के लिए, एक आयुष कैंप लगाया गया है। डीएएमओं ने प्रखंड स्तरीय आयुष चिकित्सा शिविर का मुख्य उद्देश्य, आयुष (आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी) चिकित्सा पद्धति के बारे में जागरूकता बढ़ाना और लोगों को इस पद्धति से स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। इन शिविरों का आयोजन, जरूरतमंद लोगों को उनके घर के पास ही, मुफ्त चिकित्सा परामर्श और दवाइयाँ उपलब्ध कराने के लिए किया जाता है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं तक उनकी पहुंच में सुधार हो सके। इस शिविर में जोड़ों में दर्द, घुटनों में दर्द, मांसपेशियों में दर्द, पैरों में सुजन, आदि बीमारियों का निःशुल्क इलाज एवं दवा दिया गया। इस दौरान मुख्य रूप से डीएएमओ डॉ पुनम कुमारी, मुखिया सुनिता तापे, शिक्षक अब्दुल माजिद खान, डॉ डिम्पल कुंकल, डॉ जया कुमारी, डॉ दीपक मेहता, डॉ धीरेन्द्र कुमार, शिक्षक बुधराम गोप, आदित्य कुमार मंडल, मलेरिया इंस्पेक्टर प्रेमजय उरावं, योग शिक्षक भवानी शंकर साहु, रेश्मी महतो, पिंकी पृष्टी, मनीष राज महतो आदि सहिया उपस्थित थे।
September 7, 2026 1: 39 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
