कुचाई के तोरंगडीह में शिव भक्तों ने मंदिर में पूजा-अर्चना
कर बाबा धाम के लिए रवाना हुआ 40 नव कांवड़ियों का जत्था
kuchai
कुचाई प्रखंड के तोरंगडीह गांव से मंगलवार को 40 नव कांवरियों का जत्था बाबा धाम देवघर के लिए निकला। शिव भक्तों ने सबसे पहले कुचाई के तोरंगडीह गांव के शिवालय में माथा टेक कर इलाके की खुशहाली की कामना किया। श्रद्धालु कांवर लेकर पारंपरिक गीत-संगीत और जयकारों के बीच गांव के शिव मंदिर परिसर से यात्रा पर निकले। जत्था रवाना होने से पूर्व मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना की गई। ढोल-नगाड़े की धुन पर स्वजनों एवं साथियों ने उनको मंगलमय यात्रा के साथ रवाना किया। शिव भक्तों ने बताया कि सावन महीने का सुरूर भक्तों के सिर चढ़कर बोल रहा है। देश के कोने कोने से कांवरियों का जत्था बाबा धाम पहुंच रहा है। बाबा धाम व अन्य तीर्थस्थलों को जाते श्रद्धालुओं ने बताया की सावन शुरू होते ही बाबा का बुलावा आ जाता है। सभी भक्त साथी खुद ब खुद भगवान भोलेनाथ के दरबार में हाजिरी देने घर से निकल पड़ते हैं। कांवरियों के जत्था में राहुल दास, सत्यनारायण अग्रवाल, राकेश महतो, डुमू गोप, लक्ष्मण महतो, लखिन्द्र महतो, रौशन महतो सहित कई गणमान्य लोग शामिल है।
September 7, 2026 1: 25 am
Breaking
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
- खरसावां-कुचाई में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव आस्था व उल्लास के साथ मना, श्रद्वालुओं ने व्रत रखकर मंदिरों की पूजा-अर्चना, सुख-शांति व समृद्वि की कामना
