खरसावां में जिला फुटबॉल लीग-2025 प्रतियोगिता में
यूएफसी चांडिल ने अर्बन सिटी सीतारामपुर किया पराजित
अर्जुना एकेडमी खरसावां ने रीडिंग एफसी से रौद्वा
kharsawan
खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के निर्देशानुसार संचालित सरायकेला खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला फुटबॉल लीग-2025 ”अर्जुना कप” फुटबॉल प्रतियोगिता के मंगलवार को खेले गए पहले मैच में यूनाइटेड एफ सी चांडिल ने अर्बन सिटी सीतारामपुर को 1-0 पराजित किया। मैच शुरु होने के मात्र 5 वें मिनट में यूनाइटेड एफ सी चांडिल के स्कोरर राजू हेंब्रम के डी एरिया के बाहर से लगाए गए कीक को सीतारामपुर के गोलकीपर रोकने में नाकाम रहे। इस मैच में समीर कुमार नायक, धनंजय कालिंदी, लील चांद बारीक और लक्ष्मण सरदार ने रेफरी की भूमिका निभाई। जबकि आज खेले गए दूसरे मैच में अर्जुना एकेडमी के एफ सी खरसावां ने रीडिंग एफ सी को 3-2 से रौद्वा। मैच का पहला गोल एकलव्य ने अपने एक आकर्षक किक से किया। मैच के 15 वें मिनट में मिले पेनल्टी कीक को साहिल सामड़ ने गोल में तब्दील कर टीम का स्कोर 2-0 कर दिया। तीसरा गोल रीडिंग के खिलाड़ियों की गलती से सेम साइड हुई। पहले हाफ में 0-3 से पिछड़ने के पश्चात दूसरे हाथ में रीडिंग ने अच्छा खेल दिखाया। सोमा गागराई एवं राम हेंब्रम ने लगातार दो गोल दागकर अंतिम समय में मैच को रोमांचक बना दिया। इस मैच में रेफरी की भूमिका अनुराग सोय, बिकास कुमार, दिकू हेंब्रम एवं तपन नायक ने निभाई। इसी मैदान में 16 जुलाई को देपहर 2 बजे ट्रेनिंग सेंटर खरसावां बनाम सुभाष क्लब चक्रधरपुर के बीच होगा।
July 23, 2026 9: 03 pm
Breaking
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
