सरायकेला मे पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा 38 दिवसीय असिस्टेंट बुक कीपर का प्रशिक्षण प्रारंभ,
Seraikella सरायकेला । पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा 38 दिवसीय असिस्टेंट बुक कीपर का प्रशिक्षण प्रारंभ हुई । कार्यक्रम का अग्रणी जिला प्रबंधक बीरेंद्र कुमार चौधरी द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभांरभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के निदेशक उमा शंकर तांती एवं बीरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद अब सभी को अपना स्वरोजगार करने के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाएगा ।
संकाय सदस्य शैलेन्द्र गोप, गोबिंद कुमार राय, दिलीप आचार्य, इंद्रजीत कैबत, द्रोपदी महतो उपस्थित थे।
