खरसावां के़.पोटोबेडा मां पाउडी शक्ति पीठ पर पारंपरिक
विधि-विधान के साथ हुई जंताल पूजा, श्रद्वालुओं ने पूजा-अर्चना
कर अच्छी फसल के साथ की सुख-समृद्धि की कामना
kharsawan
खरसावां के़. पोटोबेडा मां पाउडी शक्ति पीठ पर जंताल पूजा का आयोजन किया गया। पारंपरिक विधि विधान के आयोजित जंताल पूजा में श्रद्वालुओं की भीड उमड पडी। वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार मुख्य पुजारी देवरी विरो किशोर नायक सहायक पुजारी विद्याधर नायक ने पारंपरिक विधि-विधान के साथ जंताल पूजा किया। श्रद्वालुओं ने पूजा-अर्चना कर गांव की समृद्वि, अच्छी बारिश, अच्छी फसल के साथ-साथ सुख समृद्धि की कामना की गई। यहां माता की पूजा अर्चना होती है। मान्यता है कि मां पाउडी शक्ति पीठ पर पूजा-अर्चना कर सच्चे हृदय से मांगी गयी हर मन्नत पूरी होती है। लोगों मांगी गयी मन्नत पूरी पर बकरा व भेडा की बलि चढाई गई। पोटोबेडा ें मां पाउडी शक्ति पीठ पर जंताल पूजा वर्षो से चली आ रही है। जो प्रत्येक पांच वर्षो में एक बार होती है। क्षेत्र में मान्यता है कि पूजा के पश्चात मां पाउडी प्रसन्न होती हैं तथा अच्छी बारिश होती है। इस वर्ष भी लोगों ने अच्छी बारिश के साथ-साथ अच्छी फसल की भी मन्नत मांगी है। इस दौरान मुख्य रूप से ग्राम प्रधान कार्तिक नाक, मुख्य पुजारी देवरी विरो किशोर नायक, सहायक पुजारी विद्याधर नायक, दुष्यन्त नायक, विजय नायक, दुर्योधन नायक, विपिन नायक, निरंजन नायक, हरिश नायक, संजय नायक, सुकरा नायक, प्रश्नो नायक, शत्रुधन नायक, गुरू चरण नायक, राजु नायक आदि उपस्थित थे।
April 24, 2026 11: 34 pm
Breaking
- जिले में नुक्कड़ नाटक के जरिए डायन प्रथा, अंधविश्वास और साइबर फ्रॉड पर चला जागरूकता अभियान, बीमारी का इलाज झाड़-फूंक से नहीं, बल्कि चिकित्सक से कराने का दिया संदेश,
- खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूडीह में 90.6 प्रतिशत अंक हासिल कर अनीता नायक बनी स्कूल टॉपर, 101 में से 94 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की
- खरसावां में बकरा विकास योजना के तहत 12 लाभूकों के बीच अनुदान पर बकरी का वितरण, ग्रामीण में रोजगार के अवसर बढ़ाना और लाभुकों की आय में वृद्धि करना उदेश्य है-बीडीओ
- खरसावां का बेटा रौनक हेम्ब्रम बना जिला टॉपर, 97.80ः अंक से रचा इतिहास, प्रमुख, बीडीओ, सीओ, ने किया सम्मानित,
- कुचाई के अरूवां पंचायत को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित
- खरसावां थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध छापामारी: 04 चुलाई अड्डे ध्वस्त, 1200 किलोग्राम जावा महुआ बरामद…*
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
