खरसावां मॉडल स्कूल में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने
दिवंगत विद्यार्थी साहिल महतो को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
दिवंगत आत्मा की शांति के लिए रखा एक मिनट मौन
kharsawan
खरसावां-आमदा मुख्य मार्ग पर बोड्डा स्थित जाहिरा स्थान के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर के कारण दो बाइक सवार की मृत्यु हो गई। इनमें से खरसावां के छोटा-आमदा के निवासी साहिल महतो, पिता कालीचरण महतो का दुर्घटना के कारण आकस्मिक मृत्यु से मॉडल स्कूल खरसावां के विद्यार्थी, शिक्षक एवं समस्त स्कूल परिवार के सदस्य अत्यंत दुखी एवं मर्माहत है। विद्यार्थी साहिल महतो इसी वर्ष 2025 में इंटरमीडिएट आर्ट्स से अच्छे अंको से परीक्षा उत्तीर्ण होकर स्कूल का नाम रौशन किया था। इन्होंने अभी तक विद्यालय के बाल संसद के सुरक्षा एवं न्याय मंत्री के रूप में सराहनीय कार्य किए थे।

यह एक मृदुभाषी, हंसमुख, सहयोगी भाव रखने वाले नियमित एवं निर्धारित समय पर उपस्थित रहने वाले विद्यार्थी रह चुके हैं। इसलिए यह दुखद समाचार सभी विद्यार्थियों के लिए एक अविस्मरणीय कष्टदायी एहसास है। इस घड़ी में विद्यालय के सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने अन्य सभी सदस्यों के साथ दिवंगत विद्यार्थी साहिल महतो के प्रतिकृति (फोटो) पर पुष्प अर्पण कर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि का कार्यक्रम के साथ दिवंगत आत्मा की शांति के लिए एक मिनट मौन व्रत रखा गया। मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापिका बासुमति मिश्रा ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि जन्म और मृत्यु विधाता के हाथ में हैं, परंतु एक अप्रत्याशित दुर्घटना से मृत्यु अत्यंत ही पीड़ादायक होते हैं। इसलिए हम सभी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए भगवान से प्रार्थना करते हैं कि इस समय इनके माता-पिता एवं परिवार के सभी सदस्यों को इस दुख की घड़ी में परिवार के इस क्षति को साहस और धैर्य से सहन करने की शक्ति प्रदान करें। बता दे कि रविवार की शाम खरसावां के आमदा निवासी देव महंती एव साहिल महतो बाइक से बोडडा आए हुए थे। बोडडा से आमदा लौट के क्रम में अज्ञात वाहन के टक्कर से देव महंती एव साहिल महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस के सहयोग से उन्हे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरसावां पहुंचाया। जहां से चिकित्सक ड्यूटी से गायब थे। जिसके कारण उन्हे टीएमएच जमशेदपुर ले गए। जहां चिकित्सकों ने दोनों युवकों को मृत्यु घोषित कर दिया। इस दौरान मुख्य रूप से शिक्षिका शशिवाला बागे, शिक्षक जीडी महन्त, सतीश सेन प्रधान, प्रभात कुमार महतो, विकास महतो, प्रियतम सिंह, चंदन कुमार महतो, बासंती महतो, सुनीता महतो, पुष्पा महतो आदि के साथ सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने भावपूर्ण पुष्प देकर श्रद्धांजलि अर्पण किए।
