गम्हरिया के डुडरा मे जिप अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ने पंचायत भवन निर्माण कार्य का किया शिलान्यास,
Gamhariya गमहरिया के डुडरा गांव में पंचायत भवन का शिलान्यास जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो और जिला परिषद सदस्य स्नेहा रानी महतो ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर किया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान गायत्री चौधरी, माणिक गोप समेत ग्रामीण उपस्थित थे।
मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि पंचायत भवन का निर्माण ग्रामीण विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। कई दिनों से डुडरा में पंचायत भवन नहीं होने से सभी कार्य मैरिज हॉल में संचालित हो रही थी। अब नई भवन का निर्माण हो जाने से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी और पंचायत की कार्यप्रणाली भी सुचारु रूप से चलेगी।
जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो और जिला परिषद सदस्य स्नेहा रानी महतो ने कहा की संवेदक कार्य को सही ढंग से करे और इस सौगात के लिए ग्रामीणों को बधाई दी।
