झारखंड के सभी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त मिलेगी वाई-फाई सुविधा
Jharkhand राज्य सरकार ने सभी सरकारी अस्पतालों को मुफ्त वाई-फाई सुविधा से युक्त करने का बड़ा फैसला लिया है। इस नई पहल के तहत अस्पतालों में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके साथ आने वाले परिजनों को मुफ्त इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।
सरकार की ओर से बीएसएनएल द्वारा सभी अस्पतालों में वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। एक महीने के भीतर राज्य के सभी जिला अस्पतालों में वाई-फाई की सुविधा चालू हो जाएगी और छह महीने के भीतर सभी सीएचसी और पीएचसी भी इस सुविधा से लैस कर दिए जाएंगे।
यह पहल मरीजों को एक डिजिटल सपोर्ट सिस्टम प्रदान करने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। अब अस्पताल परिसर में बैठकर भी लोग स्वास्थ्य पोर्टल्स, महत्वपूर्ण वेबसाइट्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ सकेंगे। सरकार की यह योजना न केवल मरीजों की जागरूकता बढ़ाने में मददगार साबित होगी, बल्कि अस्पतालों में पारदर्शिता और सेवा की गुणवत्ता में भी सुधार लाने का कार्य करेगी।
