पुलिस अधीक्षक ने आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र मे विधि-व्यवस्था संधारण, सुगम यातायात व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु की बैठक,
Adityapur सराइकेला-खरसावां पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के उद्योग समूहों के प्रतिनिधियों, व्यावसायिक संगठन के प्रतिनिधियों के साथ आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत विधि-व्यवस्था संधारण ,सुगम यातायात व्यवस्था,अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु बैठक का आयोजन किया गया ।

बैठक में पुलिस अधीक्षक द्वारा औद्योगिक समूह के प्रतिनिधियों के साथ औद्योगिक क्षेत्र में विधि व्यवस्था संबंधित पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई एवं अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं पुलिस प्रशासन द्वारा चिन्हित स्थानों पर C.C.T.V लगाने हेतु विचार-विमर्श किया गया। साथ ही आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत विधि-व्यवस्था संधारण ,सुगम यातायात व्यवस्था,अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । उक्त बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला के साथ आदित्यपुर,गम्हरिया,कांड्रा,आर आई टी तथा यातायात थाना के थाना प्रभारी भी उपस्थित रहे ।
