एलआईसी द्वारा प्लांट – ए -लाइफ – 3 योजना के तहत दो करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य, गीतिलाता में पौधारोपण शुरू,
Potka पोटका : उच्च विद्यालय गीतिलता में पूर्व एलआईसी पदाधिकारी सह गाजुड़ संस्था के संस्थापक जन्मेजय सरदार के सहयोग से भारतीय जीवन बीमा निगम के ईस्ट सेंट्रल जोनल ट्रेंनिंग सेंटर के प्रिंसिपल शकुंतला मुर्मू की उपस्थिति में पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की गई इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित शकुंतला मुर्मू ने कहा कि एलआईसी द्वारा वित्तीय वर्ष 2024- 25 में 2 करोड़ पॉलिसी का विक्रय किया है वही एलआईसी ने संकल्प लिया है कि वर्ष में जितनी पॉलिसी का विक्रय होगा उतनी मात्रा में पूरे देश भर में एलआईसी द्वारा पौधारोपण किया जाएगा। इसी के तहत प्लांट ए लाइफ 3 योजना के तहत पौधारोपण गीतिलाता उच्च विद्यालय में 100 पौधों का पौधारोपण किया गया वहीं इस दौरान बी एल दास, नीलम कुजूर, श्रीधर कुमार,भास्कर मिश्रा,सर्वेश्वर पुराण, अभिषेक बैनर्जी, रेणुका सरदार आदि उपस्थित रहे मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित शकुंतला मुर्मू ने कहा कि आज के समय में ऑक्सीजन एवं पर्यावरण को शुद्ध करने में पौधा की अहम भूमिका है इसलिए पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए एलआईसी अपने संकल्प के तहत पौधारोपण किया जा रहा है। दूसरी ओर एलआईसी के पूर्व अधिकारी जन्मेजय सरदार ने कहा कि पौधारोपण कर विद्यालय प्रांगण को हारा-भारत के साथ-साथ शुद्ध ऑक्सीजन प्राप्त कर सके. साथ ही फलदार पौधे के माध्यम से पोस्टिक फल का भी आनंद ले सके।
October 23, 2026 1: 04 pm
Breaking
- खरसावां के लोसोदिकी में दहकते अंगारों पर चले मां मनसा के भक्त, हठभक्ति और आस्था का दिखा अद्भुत संगम, श्रद्वालुओं की मौजूदगी में निभाई गई वर्षों पुरानी परंपरा,
- खरसावां के सरस्वती शिशु मंदिर की नई प्रबंधन समिति गठित, सुमंत चन्द्र महांती बने अध्यक्ष, बैद्यनाथ मालाकार को सचिव और प्रभाकर मंडल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी,
- खरसावां-कुचाई में हर्षाेल्लास के साथ हुई सर्पों की देवी मां मनसा की पूजा-अर्चना कर सुख-शांति व समृद्धि की कामना,
- सरायकेला के मुरुप में विजया दशमी पर एकादशी को माता दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए दहकते अग्निकुंड पर नंगे पांव चलकर दिखाए भक्ती, उमड़ी श्रद्धालूओं की भीड़
- श्री सीमेंट कंपनी के निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल से सरिया चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार, खरसावां पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सरिया किया बरामद,
- पिता की हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार, खून से सना चाकू और ईंट बरामद सिनी ओपी क्षेत्र के धातकीडीह गांव का मामला, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ा मृतक की पत्नी के लिखित आवेदन पर दर्ज हुआ था मामला, हत्या में प्रयुक्त सामान जब्त
- तिरुलडीह गोलीकांड के शहीदों को विभिन्न दलों के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, 44 साल बाद भी शहीद परिवार को सम्मान और नौकरी नहीं मिलने का उठा मुद्दा
- राजखरसावां मे सिंदूर खेल बंगाली महिलाओं ने दी मां दुर्गा को अंतिम विदाई, बोलीं-हे मां अगले साल फिर आना…,
