चांडिल के आसनबनी में मना 75वां वन महोत्सव
पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
chandil पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से 75वां वन महोत्सव चांडिल प्रखंड अंतर्गत आसनबनी गांव में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभागीय पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों तथा स्कूली बच्चों द्वारा सामूहिक रूप से पौधरोपण किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत मुखिया बिदु मुर्मू, ग्राम प्रधान प्रबोध उरांव, इको विकास समिति के अध्यक्ष, स्थानीय शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं मध्य विद्यालय आसनबनी के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। पौधरोपण कार्यक्रम विद्यालय परिसर के समीप आयोजित किया गया। कार्यक्रम में फॉरेस्ट अफसर सागर कुमार श्रीवास्तव, मनोहर कुमार, वनरक्षी हरी प्रसाद अग्रवाल, अचिंत कुमार राणा, देवेन सिंह सहित कई पदाधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए सभी ने पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी निभाने की बात कही।
April 24, 2026 6: 48 pm
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*
