हजारीबाग में हनुमान मंदिर में तोड़फोड़, क्षेत्र में तनाव
Hazaribagh हजारीबाग के कालीबाड़ी क्षेत्र में स्थित हनुमान मंदिर में बीती रात असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की। इस घटना से क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया है। स्थानीय प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए विशेष टीम गठित की गई है। क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।
