कुचाई के रूगुडीह मे लगा धरती आबा अभियान के तहत शिविर, लाभुकों से प्राप्त किए ऑन-द-स्पॉट आवेदन, जनजातीय के समग्र विकास हेतु सरकार प्रयारथ-बीडीओ
Kuchai कुचाई प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र अंतर्गत रूगुडीह पंचायत सचिवालय मे धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उदघाटन कुचाई प्रमुख गुडडी देवी, प्रखंड विकास पदाधिकारी साधुचरण देवगम, मुखिया करम सिंह मुंडा आदि ने किया। इस शिविर में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिसमें विभिन्न विभागों के अलग-अलग स्टाल लगाये गये। उक्त स्टॉल में जॉब कार्ड, राशन, पेंशन, आधार कार्ड, आम बागवानी आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें कई आवेदन का निष्पादन आन द स्पॉट किया गया। साथ ही झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तहत फुलो झानों योजना के तहत महिलाओ को चेक दिया गया। साथ ही गर्भवती महिलाओं का गोद भराई कराया गया। मौके पर श्री देवगम ने कहा कि केन्द्र सरकार ने जनजातीय समुदायों के समग्र विकास और उनके जीवन स्तर को सुधारने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। जनजातीय आबादी के लिए समान अवसरों का सृजन, सामाजिक-आर्थिक स्तर का विकास, बुनियादी ढांचे के सुधार और स्वास्थ्य, शिक्षा व आजीविका के क्षेत्र में ठोस प्रगति करना है। उन्होने कहा कि जनजातीय समुदायो के समग्र विकास के लिए सरकार प्रयारथ है। इस शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को पीएम जनमन, मनरेगा, वन धन योजना, राशन कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड, जनधन योजना, पीएम विश्वकर्मा, जल जीवन मिशन एवं विभिन्न पेंशन योजनाओं सहित अनेक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान मुख्य रूप से प्रमुख गुड्डी देवी, बीडीओ साधुचरण देवगम, मुखिया करम सिंह मुंडा, जेएसएलपीएस के बीपीएम रमेश द्विवेदी, बीपीओ कुंदन बाजपेई, सहायक अभियता गणेश महतो, बीसी पंकज कुमार, जेई सुमित कवि, बीएओ लिबनुस हेम्ब्रम, कल्याण पदाधिकारी दीपनाथ माडी, पशुपालन पदाधिकारी मोनिका माडी, बीसीओ निर्मल लकडा आदि उपस्थित थे।
July 23, 2026 10: 42 pm
Breaking
- जिला फुटबॉल लीग: दीनबंधु चक्रधरपुर की पहली जीत, सेरेंगदा ने आरएफटीसी को हराकर किया उलटफेर
- माध्यमिक शिक्षा उपनिदेशक ने किया पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरूवां कुचाई का औचक निरीक्षण, पीएम श्री विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास-अल्का जायसवाल
- खरसावां के बडाकुडमा में 108 कलश यात्रा के साथ माँ तारिणी की पारंपरिक श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न, भक्तिमय माहौल में उमडे श्रद्धालु,
- जिला फुटबॉल लीग: हाथीटांड़ ने राजनगर को 5-0 से रौंदा, हरिहरपुर ने अयांश पावर को हराया
- मानदेय वृद्धि सहित छह सूत्री मांगों को लेकर संघ में विधायक दशरथ गागराई को सौंपा ज्ञापन।
- कुचाई सीएचसी में मलेरिया नियंत्रण को लेकर चला विशेष फॉगिंग अभियान, मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग जरूरी-डॉ. सुजीत मुर्मू
- कुचाई में आदिवासी संगठनों की संयुक्त बैठक, अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस एक मंच पर मनाने का निर्णय, यह दिवस अधिकारों और संवैधानिक प्रावधानों पर गंभीर मंथन होना चाहिए-सोहन
- जिला फुटबॉल लीग: सेरेंगदा और खामरडीह की शानदार जीत, रोहित कुदादा ने जमाई हैट्रिक
