खरसावां के प्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा की तैयारी पर
बैठक, सीसीटीवी से होगी निगरानी, होगा सास्कृतिक भंजन संध्या,
महाप्रभु की रथयात्रा को भव्य बनाने में सभी सहयोग करें-सिंकु,
kharsawan खरसावां में ओड़िशा के पुरी के तर्ज पर आगामी 27 जून को निकाली जाने वाली प्रभु जगन्नाथ की सरकारी रथयात्रा की तैयारी लेकर पूजा समिति की एक बैठक की गई। खरसावां मुख्यालय में खरसावां प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी के उपस्थिति में अंचल अधिकारी कप्तान सिंकु की अध्यक्षता में सरकारी पूजा समिति की बैठक निर्णय लिया गया कि प्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा पर विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए सीसीटीवी से निगरानी होगी। सीसीटीवी केमरा मां तारा मंदिर, गोपबंद्वु चैक, बासंती मंदिर, बारा चैक और गुंडिचा मंदिर में सीसीटीवी केमरा लगाया जाएगा। वही आगामी 26 जून को सुबह 7 बजे से पूजा समिति के द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस वर्ष खरसावां के सरकारी रथयात्रा पर 79 हजार रूपये खर्च होगे। प्रभु जगन्नाथ की सरकारी रथयात्रा को आकर्षण बनाने के लिए सास्कृतिक भंजन संध्या, घोन्टो बाजा का आयोजन किया जाएगा। आगामी 27 जून एवं 5 जुलाई को श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा और बहुडा रथ यात्रा पर ओडिसा के कलाकारों के द्वारा घोन्टो बाजा की पारंपरिक धुन व देवदासी भेषभूषा पर निकाली जाएगी। साथ ही 1 जुलाई को हेरापंचती पर सास्कृतिक भंजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। मौके पर श्री सिंकु ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की सभी परंपराओं और अनुष्ठानों की निवार्हन करने के लिए उत्सुक है। प्रसिद्ध रथ यात्रा सभी के सहयोग से शांतिपूर्ण तरीके से पूरी की जायेगी। रथ यात्रा को लेकर प्रशासनिक तैयारी शुरू हो चुका है। रथ यात्रा पर कई कार्यक्रमों का आयोजन परंपरा के अनुरूप किया जाएगा। प्रभु जगन्नाथ आगामी 26 जून को नवयोवन दर्शन और 27 जून को प्रभु श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा गुंडिचा मंदिर के लिए रथ यात्रा रवाना होगी और देर शाम प्रभु जगन्नाथ अपनी मौसी के घर पहुंचेंगे। एक जुलाई को तारणी व्रत व हेरा पंचमी पर मां लक्ष्मी द्वारा रथ भगिनी का निवार्हन होगा। जबकि पांच जुलाई को श्री जगन्नाथ गुड़िचा मंदिर से श्री जगन्नाथ मंदिर तक बाहुड़ा यात्रा निकलेगी। पांच जुलाई को बहुडा रथ यात्रा का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसके अलावे हेरा पंचमी पर मां लक्ष्मी द्वारा रथ भगिनी, प्रभु जगन्नाथ के नवयौवन रूप दर्शन, छैरा पैरा परंपराओं का निवार्हन होगा। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रमुख मनेन्द्र जामुदा, बीडीओ प्रधान माझी, सीओ कप्तान सिंकु, थाना प्रभारी गौरव कुमार, मुखिया सुनिता तापे, नंदु कुमार पांडेय, गोर्वधन राउत, सुशील सांडगी, नयन नायक, शम्भू मंडल, मानिक प्रसाद सिंहदेव, सुशील साडगी, जितवाहन मंडल आदि उपस्थित थे।
June 15, 2026 7: 18 pm
Breaking
- सरायकेला के मुरुप में राजो संक्रांति पर छऊ नृत्य महोत्सव, ढोल-नगाड़ों की गूंज और कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा,
- खरसावां के देहरीडीह में हुई वार्षिक छऊ नृत्य प्रदर्शनी, शिकारी परंपरा पर आधारित सबर नृत्य को भी दर्शकों ने सराहा राधा-कृष्ण व हर-पार्वती नृत्य से कलाकारों ने वाहवाही बटोरी,
- कुचाई के सियाडीह मे रजो पर्व पर हुई सांस्कृतिक छऊ नृत्य, विधायक ने किया विधिवत उद्घाटन, छऊ हमारी सांस्कृतिक विरासत का अनमोल धरोहर है-गागराई
- खरसावां के गितीलता में धार्मिक अनुष्ठानों के बीच रोजो मेला संपन्न् शिव भक्तों ने भोलेनाथ के जकारें लगाते हुए जलती अंगारों पर नंगे पाव चलकर दिखाई भक्ति में शक्ति
- गम्हरिया हाट-बाजार में मल्टीस्टोरीज मार्केट कॉम्प्लेक्स का होगा निर्माण -सांसद जोबा माझी ने सीओ, नगर निगम के साथ बैठक में बाजार समिति को दिया हाट बाजार की जमीन स्थानांतरण का आदेश
- ट्रेन से गांजा तस्करी करने वाला युवक गिरफ्तार, एक किलो से अधिक गांजा बरामद
- खरसावां के पतपत में इंडीजीनस यात्रा के तहत जल, जंगल, जमीन और जीवन पर सामुदायिक मंथन, गांव के विकास और बेहतर भविष्य पर बनाइ रणनीति,
- विश्व रक्तदान दिवस पर डॉ. बिनय कुमार सिंह ने दिया प्रेरणादायी संदेश, 160 बार रक्त एवं प्लेटलेट दान कर पेश की मिसाल
