कुचाई में प्रथम लिटिल चैंप फुटबॉल टूर्नामेंट संर्पन,
बालक वर्ग में नव प्राथमिक विधालय लुपुंगडीह और बालिका
वर्ग में मध्य विधालय मांगूडीह बना चैम्पियन,
kuchai कुचाई के स्टेडियम में शिक्षा विभाग प्रखंड संसाधन केंद्र के तत्वावधान में प्रथम लिटिल चैंप फुटबॉल टूर्नामेंट-2025 का आयोजन किया गया। फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ लेखापाल कृष्णा मोहन महतो ने दीप प्रज्जलीप कर और फुटबॉल को किक मार कर किया। इस प्रतियोगिता के बालक वर्ग लिटिल चैंप फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच में आदर्श मध्य विधालय कुचाई को पराजित कर नव प्राथमिक विधालय लुपुंगडीह की टीम चैम्पियन बना। जबकि बालिका वर्ग लिटिल चैंप फुटबॉल फाइनल मैच में आदर्श मध्य विधालय कुचाई को पराजित कर उत्क्रमित मध्य विद्यालय मांगूडीह, चैम्पियन बनी। मौके पर श्री महतो ने कहा कि बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिये पढ़ाई के साथ साथ खेल आवश्यक है। उन्होंने कहा कि खेल से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना उत्पन्न होती है. साथ ही आपसी भाईचारा बढ़ता है. उन्होंने सभी प्रतिभागी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान मुख्य रूप से लेखापाल कृष्णा मोहन महतो, तिलक प्रसाद महतो, कुशल सिंह सोय, कृष्ण सिंह मुंडा, उमेश सोय, देवेन्द्र कुम्हार, श्रीकांत महतो, रमेश बांकिरा, निशिमा हस्सा, मंजु पूर्ति, मोनिका सोय, शरदा पूर्ति, उतम प्रधान, विभीषण पूर्ति प्रदीप महतो उपस्थित थे।
September 7, 2026 1: 43 pm
Breaking
- खरसावां थाना में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कांडों की फाइलें और सीसीटीवी उपकरण जले, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस जवानों ने आग पर पाया काबू, कई जरूरी सामान जलकर राख
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
