आरके एफएल (राम कृष्णा फोर्जिंग कंपनी लिमिटेड) में प्रबंधन की मनमानी से कर्मचारियों में आक्रोश,कर्मचारियों के वेतन से कर दी कटौती, श्रम अधीक्षक से शिकायत,
Seraikella सरायकेला: आरके एफएल (राम कृष्णा फोर्जिंग कंपनी लिमिटेड) में प्रबंधन की मनमानी से कर्मचारियों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। प्रबंधन ने प्लांटों के कर्मचारियों से जॉब खराब करने के नाम पर हजारों कर्मचारियों के वेतन से कटौती कर दी हैं, जिसकी शिकायत श्रम अधीक्षक में की गई है। साथ ही कर्मचारियों ने क्षेत्र के श्रम कानून के जानकारों से मिलकर इसकी शिकायत श्रम मंत्री और मुख्यमंत्री से करने की बात बताई है। मिली जानकारी के अनुसार आरकेएफएल के आदित्यपुर, गम्हरिया, और सरायकेला- खरसावां जिले के विभिन्न प्लांट में कार्यरत हजारों मजदूरों से प्रोडक्ट में खराब होने के नाम पर वेतन में भारी कटौती की गई है। इस संदर्भ में श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर ने जानकारी दी कि किसी भी प्रोडक्ट के खराब होने के कारण उसकी कीमत के नुकसान की भरपाई कर्मचारियों के वेतन से कटौती कर के करना श्रम कानूनों का घोर एवं स्पष्ट उल्लंघन है। साथ ही कंपनी के स्टैंडिंग ऑर्डर के प्रावधानों का भी उल्लंघन है। यह कंपनी प्रबंधन की मनमानी और अनियमितता को उजागर कर रहा हैं, इधर इस संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए जब कंपनी के अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया गया तो वे मोबाइल नहीं उठाए।
August 2, 2026 11: 40 am
Breaking
- कुचाई पंचायत समिति की समीक्षा बैठक: झूलते बिजली तार हटाने, जलमीनार मरम्मत और सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा पर जोर
- खरसावां पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी व सामान बरामद
- शिव शिष्यों ने पूरे जिले में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, सरायकेला के धातकीडीह में किया गया पौधारोपण, एक हजार पेड़ लगाने का लक्ष्य
- साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएँ, संबंधित विभागों को समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश…*
- उपायुक्त के निर्देश पर जिला कृषि पदाधिकारी ने खरसावाँ एवं कुचाई प्रखंड में उर्वरक दुकानों का निरीक्षण, निर्धारित दर पर किसानो को उर्वरक खाद उपलब्ध कराने तथा नियमित ऑनलाइन एंट्री करने के दिए गए निर्देश…*
- जिला फुटबॉल लीग 2026: तूड़ीयान को 5-2 से हराकर खामरडीह सुपर-5 में, प्रधानगोडा की स्थिति मजबूत
- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलीं सांसद जोबा माझी, चक्रधरपुर–राउरकेला सड़क चौड़ीकरण व आरओबी निर्माण की मांग दोहराई
- खरसावां के खेजूरदा में 70 किसानों में शत-प्रतिशत अनुदान पर उड़द बीज का वितरण, उन्नत किस्म के बीजों के उपयोग से उत्पादन में वृद्धि होगी तथा आय बढाने में भी मदद मिलेगी-मुखिया
