खरसावां-कुचाई के 40 किसानों को मिला एक दिवसीय कृषि प्रशिक्षण, किसानो को आधुनिक और टिकाऊ खेती के तरीकों से अवगत कराना उद्देश्य
Kharsawan खरसावां आदिवासी को समाज महासभा कार्यालय मे किसानों का एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। अपना अधिकार संगठन एवं आदिवासी हो समाज महासभा के संयुक्त नेतृत्व में खरसावां कुचाई के 40 किसानों को खेती पर प्रशिक्षण दिया गया है।जिसमें उन्हें आधुनिक खेती के तरीकों, जैसे कि जैविक खेती और जल संरक्षण, के बारे में जानकारी दी गई है। इसके अलावा, उन्हें उन्नत बीजों के उपयोग और सरकारी योजनाओं के बारे में भी बताया गया है। किसानों को खेती पर प्रशिक्षण देने का उद्देश्य उन्हें आधुनिक और टिकाऊ खेती के तरीकों से अवगत कराना है। प्रशिक्षण कार्यक्रमों में, किसानों को विभिन्न विषयों पर जानकारी दी। इस पर प्रशिक्षण मे बदलती जलवायु परिवर्तन को देखते हुए लोगों का खेती-बाड़ी एवं पशुपालन से रिश्ता टूट रहा है। जिसको लेकर संगठन की ओर से एक अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान को मजबूती दे रहे हैं रांची के पूर्व एसपी सीबीआई हवेल हेंब्रम एवं हेमरोम जैविक निर्यात संगठन के प्रदीप हेंब्रम जो खुद एक साइंटिस्ट है एवं मुख्य प्रशिक्षक भी। इस अभियान को लोगों तक ले जाने में मुख्य भूमिका, मनोज कुमार सोय, रामलाल हेंब्रम, नागेन सोय, मानसिंह बांकीरा, गुरुचरण सरदार, लखविंदर सरदार उपेंद्र सरदार, डबुआ सोय, सूरज सोय, आशा तीयु, चांदमुनी बोदरा,काजल सिंह सरदार,जोसना सरदार, बाशंती सरदार, तुराम बोयपाई आदि उपस्थित थे।
