जनजातीय कार्य मंत्रालय संयुक्त सचिव ने खरसावां हल्दी
प्रसंस्करण केंद्र का किया निरीक्षण, खरसावां में उत्पादित हल्दी की
गुणवत्ता में कमी नहीं है, आवश्यकता है उचित बाजार की- बृजनंदन
kharsawan भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव बृजनंदन प्रसाद ने खरसावां प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने हल्दी प्रसंस्करण केंद्र खरसावां का निरीक्षण किया एवं वहां संचालित गतिविधियों की विस्तार से जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में श्री प्रसाद ने हल्दी की प्रोसेसिंग, ग्रेडिंग, पैकेजिंग एवं ब्रांडिंग की प्रक्रियाओं को देखा और लाभार्थियों से संवाद कर उनके अनुभवों तथा उत्पादों की गुणवत्ता की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्थानीय स्तर पर उत्पादित ऑर्गेनिक हल्दी की सराहना करते हुए इसके ब्रांड वैल्यू को और बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उत्पादों की बेहतर मार्केटिंग एवं प्रभावी मार्केट लिंकेज सुनिश्चित की जाए, ताकि उत्पादकों को उचित मूल्य प्राप्त हो सके एवं उनकी आमदनी में वृद्धि हो। इसके लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, राज्य स्तरीय मेले तथा जनजातीय कार्य मंत्रालय की योजनाओं के माध्यम से सहयोग प्राप्त कर स्थायी विपणन व्यवस्था विकसित करने पर जोर दिया गया। श्री प्रसाद ने कहा कि स्थानीय क्षेत्र में उत्पादित हल्दी की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं है, आवश्यकता केवल उन्हें उचित बाजार, ब्रांडिंग और प्रचार से जोड़ने की है। उन्होंने आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार इस दिशा में पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी ताकि स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार मिले और किसानों को उचित मूल्य प्राप्त हो। निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक आईटीडीए आशीष अग्रवाल, प्रखंड विकास पदाधिकारी खरसावां प्रधान मांझी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, तकनीकी विशेषज्ञ तथा स्थानीय महिला उत्पादक समूह की सदस्याएं भी उपस्थित रहीं।
April 25, 2026 4: 20 pm
Breaking
- जिले में नुक्कड़ नाटक के जरिए डायन प्रथा, अंधविश्वास और साइबर फ्रॉड पर चला जागरूकता अभियान, बीमारी का इलाज झाड़-फूंक से नहीं, बल्कि चिकित्सक से कराने का दिया संदेश,
- खरसावां के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बुरूडीह में 90.6 प्रतिशत अंक हासिल कर अनीता नायक बनी स्कूल टॉपर, 101 में से 94 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की
- खरसावां में बकरा विकास योजना के तहत 12 लाभूकों के बीच अनुदान पर बकरी का वितरण, ग्रामीण में रोजगार के अवसर बढ़ाना और लाभुकों की आय में वृद्धि करना उदेश्य है-बीडीओ
- खरसावां का बेटा रौनक हेम्ब्रम बना जिला टॉपर, 97.80ः अंक से रचा इतिहास, प्रमुख, बीडीओ, सीओ, ने किया सम्मानित,
- कुचाई के अरूवां पंचायत को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित
- खरसावां थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध छापामारी: 04 चुलाई अड्डे ध्वस्त, 1200 किलोग्राम जावा महुआ बरामद…*
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
