खरसावां में प्रखंड स्तरीय आम उत्सव सह बागवानी
मेला में 6 किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, आम
की बागवानी स्वरोजगार का अच्छा साधन-बीडीओ
kharsawan खरसावां प्रखंड कार्यालय के सभागार में मनरेगा अंतर्गत प्रखंड स्तरीय आम उत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कर खरसावां प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी, अंचल अधिकारी कप्तान सिंकू के द्वारा दीप प्रज्जलीप कर किया।

इस आम उत्सव सह बागवानी मेला में आम बागवानी से पहली बार उत्पादित सिन्दुरी आम, मालदा, दशहरी, बम्बईया, अग्रपाली, लगडा, गंगु, बैगनफुली आमों का स्टॉल लगाया गया। इस दौरान बेहतार आम बागवानी के लिए खरसावां के 6 किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर श्री माझी ने कहा कि मनरेगा योजना के तहत बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम बागवानी मिशन को बढ़ावा देने व इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मेले का आयोजन किया गया है। आम बागवानी से पर्यावरण संरक्षण होता है। वहीं यह लोगों के लिए स्वरोजगार व आजीविका का अच्छा साधन भी है।

उन्होने कहा कि सरकार की कृषि एवं मनरेगा योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण आम की बागवानी कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में सफल प्रयास कर रहे हैं। श्री माझी ने कहा कि बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत इस वर्ष 182 एकड जमीन पर आम बागवानी का लक्ष्य है। अभी तक 112 एकड जमीन को चिन्हित कर स्वीकृति प्रदान किया गया है। जिसमें बहुत जल्द पौधारोपन किया जाएगा। अभी भी हमारे पास 68 एकड लक्ष्य से पीछे है। आवेदन कर बागवानी योजना का लाभ ले। जबकि श्री सिंकू ने कहा कि अधिक से अधिक लोग इस योजना से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रहे हैं। आम बागवानी से आप सब आम उत्पादन में अव्वल बनें और प्रखंड के अन्य ग्रामों के किसानों के लिए मॉडल बनकर उभरे। इस दौरान मुख्य रूप से बीडीओ प्रधान माझी, सीओ कप्तान सिंकू, प्रधान लिपिक राजेश द्विवेदी, बीपीएम शुरू कुमारी, सहायक अभियंता आशुतोष कुमार, बीपीओ रानो बास्के, लेखापाल बबलु महतो, नाजिर नितेश साहु सहित किसान व अन्य लोग उपस्थित थे।
