खरसावां के विभिन्न पंचायतों में धरती आबा जनजातीय ग्राम
उत्कर्ष अभियान के लिए 15 जून से 26 जून तक लगेगा शिविर
kharsawan खरसावां प्रखंड के विभिन्न पंचायतों 15 से 26 जून तक धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत शिविर लगेगा। जनजातीय बहुल गांव के क्षेत्रों में अभियान चलाया जाना है। उनमें खरसावां के 13 पंचायतो में से 9 पंचायत जो कि जनजातीय बहुल हैं। अभियान के तहत जनजातीय बहुल गांवों को आच्छादित करना है। अभियान के तहत कुल 17 मंत्रालयों के समन्वित प्रयासों से 25 योजनाओं पर ध्यान केन्द्रित किया जायेगा। बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका आदि में महत्वपूर्ण कमियों को समाप्त करना और जनजातीय क्षेत्रों और समूहों के समग्र और सतत विकास को सुनिश्चित करना है। अभियान के तहत खरसावां के बुरूडीह पंचायत भवन में आगामी 16 जून को सुबह 11 बजे से धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत शिविर लगेगा। जबकि 18 जून को जोरडीहा पंचायत भवन के समीप मैदान में, 19 जून को बिटापुर पंचायत भवन, 20 जून को हरिभंजा, 21 जून को तेलाईडीह पंचायत भवन, 23 जून को सामुदायिक भवन रिडिंग, 24 जून को जोजोडीह, 25 जून को दलाईकेला तथा 26 जून को कृष्णापुर पंचायत भवन में शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आधार कार्ड और आधार कार्ड अपडेट करना, ई-केवाईसी, आयुष्मान भारत (पीएमजेएवाई) कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, पोषण अभियान, टीबी मुक्त भारत मुद्रा योजना, वन धन योजना, पीएम किसान, किसान क्रेडिट कार्ड मनरेगा आदि के लाभ से लाभान्वित किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य सभी विकास योजनाओं से जनजातीय समुदाय को जोड़ना और जो भी जागरूकता की कमी है, उसे दूर कर इस अभियान के तहत लाभुकों को विकास से संबंधित योजनाओं से प्राथमिकता देकर आच्छादित करना है। उक्त जानकारी प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी ने दी।
August 2, 2026 3: 23 pm
Breaking
- कुचाई पंचायत समिति की समीक्षा बैठक: झूलते बिजली तार हटाने, जलमीनार मरम्मत और सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा पर जोर
- खरसावां पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी व सामान बरामद
- शिव शिष्यों ने पूरे जिले में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, सरायकेला के धातकीडीह में किया गया पौधारोपण, एक हजार पेड़ लगाने का लक्ष्य
- साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएँ, संबंधित विभागों को समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश…*
- उपायुक्त के निर्देश पर जिला कृषि पदाधिकारी ने खरसावाँ एवं कुचाई प्रखंड में उर्वरक दुकानों का निरीक्षण, निर्धारित दर पर किसानो को उर्वरक खाद उपलब्ध कराने तथा नियमित ऑनलाइन एंट्री करने के दिए गए निर्देश…*
- जिला फुटबॉल लीग 2026: तूड़ीयान को 5-2 से हराकर खामरडीह सुपर-5 में, प्रधानगोडा की स्थिति मजबूत
- केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलीं सांसद जोबा माझी, चक्रधरपुर–राउरकेला सड़क चौड़ीकरण व आरओबी निर्माण की मांग दोहराई
- खरसावां के खेजूरदा में 70 किसानों में शत-प्रतिशत अनुदान पर उड़द बीज का वितरण, उन्नत किस्म के बीजों के उपयोग से उत्पादन में वृद्धि होगी तथा आय बढाने में भी मदद मिलेगी-मुखिया
