आदित्यपुर में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का
78 वां जन्मदिन 78 पाउंड क केक काट कर मनाया गया,
लालू यादव जन-जन के नेता हैं- पुरेंद्र नारायण सिंह
Adityapur आदित्यपुर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का आज 78वां जन्मदिन है. देश भर में लालू के समर्थक उनके जन्मदिन को धूमधाम से मना रहे हैं. इसी कड़ी में सरायकेला-खरसावां जिला में लालू विचार केंद्र झारखंड प्रदेश के तत्वाधान में राजद सुप्रीमो का 78वां जन्मदिन मनाया गया, जिसमें सैकड़ो की संख्या में लालू यादव के समर्थक और अनुयाई जुटे. कार्यक्रम का संचालन राजद के प्रदेश महासचिव सह आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने की। इस मौके पर 78 केक काटे गए. कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोक कलाकार राजेश रसिक ने अपने गीतों से उपस्थित दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया. वहीं लालू विचार केंद्र के प्रदेश अध्यक्ष सह राजद नेता पुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि लालू यादव जन-जन के नेता हैं। उनके जन्मदिन को गरीबों और मजलूमों के साथ मनाने का अवसर मिला है यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है. उन्होंने लालू यादव के दीर्घायु होने की कामना की। वहीं उन्होंने देश में जाति जनगणना की मांग को लेकर आंदोलन करने की बात कही. साथ ही जाति आधारित आरक्षण लागू करने की मांग की है।
April 24, 2026 4: 17 am
Breaking
- सरायकेला में खेल सुविधाओं का विस्तार, नए कोर्ट और “खेल बैंक” का हुआ शुभारंभ
- खरसावां में कुड़मालि साहित्यकार लक्ष्मीकांत मुतरुआर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई, वे केवल एक साहित्यकार नहीं, बल्कि उनका योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा-सुनील,
- सरायकेला एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने का दिया निर्देश,
- कुचाई के बिरहोर गांव जोड़ासारजम में “सुजल स्वच्छ संवाद” कार्यक्रम संर्पन्न, प्रत्येक ग्रामीणो को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना प्राथमिकता- उपायुक्त
- जिले के विभिन्न गांवो में डायन प्रथा पर नुक्कड़ नाटक कर लोगों को किया जागरूक, यदि कोई बीमारी को डायन प्रथा से जोड़ता है तो यह महज अंधविश्वास है, इससे दूर रहने की अपील,
- जयपुर और बाघमुण्डी के जनता अपना भविष्य के लिए वोट करें- जयराम महतो *जयपुर- बाघमुण्डी की जनता टीएमसी- बीजेपी के जंगल राज और डर राज को एक साथ अलविदा कहने को तैयार- देवेन्द्र नाथ महतो ।*
- सरायकेला-खरसावां की नई एसपी निधि द्विवेदी से AISMJWA प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात
- आयुष ग्राम रघुनाथपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 41 ग्रामीणों की निःशुल्क जांच एवं होमियोपैथी औषधि वितरण…*
