कांड्रा-सीनी रेलवे ट्रैक पर मिले महिला के शव
की हुई शिनाख्त; हत्या की हुई पुष्टि चार युवक गिरफ्तार;
पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
kandra कांड्रा थाना अंतर्गत बीते 3 जून को कांड्रा-सीनी रेलवे ट्रैक पर भालूकपहाड़ी एवं भादवागोड़ा गांव के बीच 60 वर्षीय महिला का सर कटा शव बरामदगी मामले का पुलिस ने उद्वेदन करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है. वहीं महिला की पहचान मनोहरपुर गांव निवासी मैनू मंझियाइन के रूप में की गई। पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधियों में सुनील मुर्मू, बाबूराम हांसदा, अजीत मुर्मू एवं गोविंद मुर्मू के रूप में हुई है. पुलिस ने महिला का कटा हुआ सर और घटना में उपयोग किया हुआ कुल्हाड़ी बरामद किया है। इसकी जानकारी बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने दी। उन्होंने बताया कि कांड के उद्भेदन को लेकर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने तकनीकी एवं मानवीय आसूचनाओं के आधार पर उक्त चारों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि शव बरामदगी से दो दिन पूर्व महिला को मारपीट कर घायल किया गया था. बाद में महिला की मौत हो गई थी। उसके बाद चारों युवकों ने मृत महिला के शव को काटकर उसके शरीर को रेलवे ट्रैक पर लाकर फेंक दिया था। उन्होंने बताया कि पूछताछ में युवकों ने बताया कि नाले में सभी युवक मछली पकड़ रहे थे. इसी दौरान महिला वहां नहाने पहुंची थी। जहां महिला के साथ युवकों का विवाद हो गया जिससे आवेश में आकर युवकों ने महिला की पिटाई कर दी जिसमें वह घायल हो गई उसके बाद सभी युवक वहां से चले गए। बाद में उन्हें पता चला कि महिला की मौत हो गई है तो साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से उसके सर को अंयत्र छिपा दिया और शव को रेलवे ट्रैक पर लाकर फेंक दिया। उन्होंने बताया कि चारों युवकों ने पूछताछ में अपने जुर्म स्वीकार कर लिए हैं। चारों मनोहरपुर गांव के ही रहने वाले हैं पूछताछ के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
September 7, 2026 2: 11 pm
Breaking
- खरसावां थाना में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कांडों की फाइलें और सीसीटीवी उपकरण जले, आधे घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस जवानों ने आग पर पाया काबू, कई जरूरी सामान जलकर राख
- 6 सितंबर को कुड़मि समाज ने मनाया काला दिवस, एसटी सूची में पुनः शामिल करने की उठी मांग, कुड़मि समाज के लिए 6 सितंबर एक गहरे दर्द और ऐतिहासिक अन्याय की स्मृति है-पंकज महतो
- खरसावां मे गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित विशेष समारोह का आयोजन, छऊ गुरुओं का सम्मान, गुरु ही कलाकार की प्रतिभा को देता है सही दिशा-सुखराम उरांव
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मना शिक्षक दिवस, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हमें सूचना देता है, शिक्षक हमें सोचना सिखाते हैं-अदिति कुमारी
- शिक्षक दिवस पर गुरुजनों को नमन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा खरसावां ब्लू बेल्स इंग्लिश स्कूल,
- मनोहरपुर में 5 सितंबर को टाटानगर–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ,-सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी दिखाएंगे हरी झंडी
- खूंटपानी उद्यान महाविद्यालय में आरएचडब्ल्यूई के दस दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ, ग्रामीण अनुभव से उद्योग तक विद्यार्थियों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण,
- खरसावां पहुंची भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, युवाओं को नौकरी उनकी योग्यता के आधार पर मिलनी चाहिए, पैसे के बल पर नहीं-देवेंद्र महतो
