खरसावां के प्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा की तैयारी पर
बैठक, 79 हजार होगे खर्च, होगा सास्कृतिक भंजन संध्या, महाप्रभु
की रथयात्रा को भव्य बनाने में सभी सहयोग करें-कप्तान सिंकु,
kharsawan खरसावां में ओड़िशा के पुरी के तर्ज पर आगामी 27 जून को निकाली जाने वाली प्रभु जगन्नाथ की सरकारी रथयात्रा की तैयारी लेकर पूजा समिति की एक बैठक की गई। खरसावां मुख्यालय में मंगलवार को अंचल अधिकारी कप्तान सिंकु की अध्यक्षता में सरकारी पूजा समिति की बैठक निर्णय लिया गया कि इस वर्ष खरसावां के सरकारी रथयात्रा पर 79 हजार रूपये खर्च होगे। प्रभु जगन्नाथ की सरकारी रथयात्रा को आकर्षण बनाने के लिए सास्कृतिक भंजन संध्या, घोन्टो बाजा का आयोजन किया जाएगा। आगामी 27 जून एवं 5 जुलाई को श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा और बहुडा रथ यात्रा पर ओडिसा के कलाकारों के द्वारा घोन्टो बाजा की पारंपरिक धुन व देवदासी भेषभूषा पर निकाली जाएगी। साथ ही 1 जुलाई को हेरापंचती पर सास्कृतिक भंजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। मौके पर श्री सिंकु ने कहा कि भगवान जगन्नाथ की सभी परंपराओं और अनुष्ठानों की निवार्हन करने के लिए उत्सुक है। प्रसिद्ध रथ यात्रा सभी के सहयोग से शांतिपूर्ण तरीके से पूरी की जायेगी। रथ यात्रा को लेकर प्रशासनिक तैयारी शुरू हो चुका है। रथ यात्रा पर कई कार्यक्रमों का आयोजन परंपरा के अनुरूप किया जाएगा। इसमें 11 जून को देवस्नान पूर्णिमा, 12 जून को अणसर नीति (प्रभु स्नान के पश्चात बीमार होंगे)। 26 जून को नवयोवन दर्शन और 27 जून को प्रभु श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा गुंडिचा मंदिर के लिए रथ यात्रा रवाना होगी और देर शाम प्रभु जगन्नाथ अपनी मौसी के घर पहुंचेंगे। एक जुलाई को तारणी व्रत व हेरा पंचमी पर मां लक्ष्मी द्वारा रथ भगिनी का निवार्हन होगा। जबकि पांच जुलाई को श्री जगन्नाथ गुड़िचा मंदिर से श्री जगन्नाथ मंदिर तक बाहुड़ा यात्रा निकलेगी। पांच जुलाई को बहुडा रथ यात्रा का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसके अलावे हेरा पंचमी पर मां लक्ष्मी द्वारा रथ भगिनी, प्रभु जगन्नाथ के नवयौवन रूप दर्शन, छैरा पैरा परंपराओं का निवार्हन होगा। इस बैठक में मुख्य रूप से अंचल अधिकारी कप्तान सिंकु, मुखिया सुनिता तापे, नंदु कुमार पांडेय, गोर्वधन राउत, सुशील सांडगी, राकेश दास, शम्भू मंडल, मानिक प्रसाद सिंहदेव, सुशील साडगी, वैद्यनाथ नायक, विश्वजीत महतो आदि उपस्थित थे।
March 9, 2026 9: 21 am
Breaking
- महिला दिवस पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने विधायक सविता महतो से की शिष्टाचार मुलाकात
- खरसावां के आन्नदडीहु, जोजोडीह, दलाईकेला व कस्तृरबॉ में नुक्कड नाटक के तहत आयुष पद्धति अपनाने के लिए दिलाई शपथ, बताया आयुष पद्धति न केवल रोगों के उपचार में है सहायक,
- कुचाई के जिलिंगदा में सरहुल पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, 21 मार्च को मनाया जायेगा सरहुल, सरहुल केवल एक पर्व नहीं बल्कि प्रकृति, संस्कृति और समाज के आपसी संबंधों का प्रतीक है
- खूंटपानी में वृहद झारखण्ड मोर्चा का वार्षिक महाधिवेशन संर्पन्न, झारखंडियों के अधिकारों की लड़ाई तेज करने का संकल्प, जनता कई वर्षों से तलाश रहे राजनीतिक विकल्प-बिरसा सोय
- खरसावां के सिमला में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हुई गोष्ठी, झारखंड में पुर्ण रूप से शराबबंदी का लिया संक्लप, शराबबंदी पर मानसिकता में बदलाव की जरूरत- अंगुर महतो,
- खरसावां के आकर्षणी में आभार सह धन्यवाद समारोह संर्पन्न, आखान यात्रा में महत्वर्पूण योगदान देने वालो को किया सम्मानित, मां के शक्ति पीठ को विकसित किया जाएगा-गागराई
- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जल महोत्सव पखवाड़ा सह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन…*
- सांसद के कार्यालय सहायक स्वरूप चक्रवर्ती का निधन, अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे सांसद व विधायक
