राजखरसावां-बडाबाम्बो रेल मार्ग के कुचाई गांव के पास निर्माणाधिन रेलवे साईट से लोहा चोरी करने वाले छः अपराधी गिरफ्तार, अभियुक्तो की निशानदेही पर चोरी किया गए गलभनाईज चेकर प्लेट एवं चोरी करने में प्रयुक्त वाहन को किया जप्त,
Rajkharsawanदक्षिण पूर्व रेल प्रमंडल चक्रधरपुर के अंतर्गत राजखरसावां-बडाबाम्बो रेल मार्ग के कुचाई गांव के पास निर्माणाधिन रेलवे साईट से चोरी करे वाले छः अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।खरसावां (आमदा ओ0पी0) अन्तर्गत कुचाई गांव के पास निर्माणाधिन रेलवे ब्रिज के पाथ वे बनाने में प्रयुक्त गलभनाईज चेकर प्लेट के 59 पीस को 2जून के रात्री में चोरी करने के संबंध में खरसावाँ थाना काण्ड सं0-46/25, 6 जून-2025, धारा-303 (2) बी0एन0एस0 प्रतिवेदित कर धटना का त्वरीत उद्भेदन करने हेतू एक एसआईटी टीम गठीत किया गया। एसआईटी टीम के द्वारा त्वरीत उद्भेदन करते हुए घटना में संलिप्त 06 अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया और गिरफ्तार अभियुक्तो की निशानदेही पर चोरी किया गया गलभनाईज चेकर प्लेट एवं चोरी करने में प्रयुक्त वाहन को जप्त किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त में खरसावां के बोरडीह निवासी सुरेश महतो, पिता-शंभु महतो, सरायकेला के गुटूसाई अंजनीगर निवासी मिथुन ज्योतिषी, पिता- प्रहलाद ज्योतिषी, खरसावां के बेहरासाई निवासी कर्नल गद्दाफी उर्फ कर्नल, पिता-स्व0 शेख बसीर, खरसावां के गोढपुर सह वर्तमान कदमडीहा के बडाखेत, निवासी शेख शाहजहाँ उर्फ काली, पिता-शेख जब्बार, खरसावां के खमारडीह निवासी चन्दमोहन बंकिरा उर्फ पाण्डु, पिता-मुणा बांकिरा तथा पश्चिम सिहभूम के झीकपानी के असुरा निवासी संजीव बिरुवा उर्फ बुडीवली, पिता-स्व0 गोविन्द चन्द्र बडीवली के रूप में पहचान हूई है। गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर चुराई गई गलभनाईज चेकर प्लेट जिसका वजन लगभग 04 टन है। चुराई गई गलभनाईज चेकर प्लेट को ले जाने में प्रयुक्त टाटा योगा (पिक-अप) वाहन, मोबाईल फोन, चार हजार रुपया जप्त कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का अपराधिक इतिहास
कांड के अभियुक्त सुरेश महतो का अपराधिक इतिहास
(1) खरसावाँ थाना काण्ड सं0-16/12, दिनांक-08.03.12, धारा-452/307/34 भा0द0वि0 एवं 27 आर्म्स एक्ट
(2) खरसावाँ थाना काण्ड सं0-36/14, दिनांक-27.04.14, धारा-307/34 भा0द0वि0 एवं 27 आर्म्स एक्ट
(3) खरसावाँ थाना काण्ड सं0-28/16, दिनांक-27.05.16, धारा-498 (ए) भा0द0वि0
(4) खरसावाँ थाना काण्ड सं0-46/18, दिनांक-03.09.18, धारा-457/380 भा0द0वि0
(5) गम्हरिया थाना काण्ड सं0-67/18, दिनांक-04.10.18, धारा-392 भा0द0वि0
कांड के अभियुक्त मिथुन ज्योतिषी का अपराधिक इतिहास
(1) सरायकेला थाना काण्ड सं0-130/18, दिनांक-13.12.18, धारा-414/34 भा0द0वि0
छापामारी दल
(1) पु0अ0नि0 रमन कुमार विश्वकर्मा, ओ0पी0 प्रभारी, आमदा
(2) पु0अ0नि0 गौरव कुमार, थाना प्रभारी, खरसावाँ थाना
(3) पु0अ0नि0 रामरेखा पासवान, सरायकेला थाना
(4) सेट-01, खरसावाँ थाना
(5) रिर्जव गार्ड, आमदा ओ0पी0
(6) तकनिकी शाखा, सरायकेला-खरसावाँ
