खरसावां के मां तारा मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान के तहत हुई वार्षिकोत्सव, पांरपरिक चंडी पाठ के साथ हुई भंडारा
पूजा-अर्चना कर परिवार में सुख-समृद्धि की कामना
Kharsawan खरसावां के कुम्हारसाई स्थित मां तारा मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान के तहत वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। पारंपरिक चंडी पाठ के साथ भंडारा का आयोजन किया गया। श्रद्वालुओं विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की गई। चंडी पाठ का पूजा-अर्चना पुरोहित प्रदीप चंद्र दास के द्वारा पूजा किया गया। इस पूजा-अर्चना में काफी संख्या में श्रद्वालुओं पहुचकर मां तारा के समक्ष शीश झुकाया। साथ ही मां के दर्शन कर श्रद्वालुओं ने अपने-अपने समस्या मां को बता कर मन्नत मांगी। पूजा समाप्त के बाद देर शाम भंडारा का आयोजन कर लगभग पांच सौ श्रद्वालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। बता दे कि सरायकेला खरसावां जिला के अंतर्गत खरसावां के कुम्हारसाई स्थित माता का प्रसिद्ध मंदिर स्थापित है। लगभग 103 साल पहले से ही स्थापित मां तारा मंदिर का पुनरुत्थान विगत 7 जून 2021 को किया गया था। आज मां तारा के न्यू मंदिर का चौथा वार्षिक उत्सव है। धार्मिक मान्यता है कि चंडी पाठ करना बेहद ही शुभ माना जाता है। इसका पाठ कार्य सिद्धि, अभय प्राप्ति और त्रिबिध तापों से मुक्ति प्रदान करने वाला है। इसमें मां के तीन चरित्र प्रथम चरित्र, मध्यम चरित्र और उत्तम चरित्र का वर्णन किया गया है। इस दौरान मुख्य रूप से विमला प्रसाद सारंगी, रंजीत साड़ंगी, सुशील साड़ंगी, जयजीत साड़ंगी, सुभाष साड़ंगी, सुजीत साड़ंगी, प्रवीण साड़ंगी, गुर प्रसाद षाड़ंगी, मनोरंजन मिश्रा, अभिषेक षाड़ंगी, अभिजीत साड़ंगी, उषा साड़ंगी, रंजू लता साड़ंगी, हैमाबती सारंगी, आदित्य षाड़ंगी, पूनम षाड़ंगसाड़ंगी, रश्मिता साड़ंगी आदि उपस्थित थे।
August 2, 2026 6: 27 pm
Breaking
- खरसावां पुलिस के द्वारा ऑपरेशन डिवाइस अभियान के तहत चार गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए
- 20 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी करम लोहार गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
- बदलेगा राजखरसावां रेलवे स्टेशन का स्वरूप, 30 करोड़ की लागत से होगा आधुनिक पुनर्विकास,
- अमृत भारत योजना से बदलेगा राजखरसावां रेलवे स्टेशन का स्वरूप, 30 करोड़ की लागत से होगा आधुनिक पुनर्विकास,
- कुचाई पंचायत समिति की समीक्षा बैठक: झूलते बिजली तार हटाने, जलमीनार मरम्मत और सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा पर जोर
- खरसावां पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी व सामान बरामद
- शिव शिष्यों ने पूरे जिले में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, सरायकेला के धातकीडीह में किया गया पौधारोपण, एक हजार पेड़ लगाने का लक्ष्य
- साप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएँ, संबंधित विभागों को समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश…*
