जमशेदपुर के मानगो अलकतरा फैक्ट्री में आग: गैस रिसाव से लोगों को परेशानी,
Jamshedpur जमशेदपुर के मानगो से डिमना रोड जानेवाली सड़क के पास मिर्जाडीह स्थित अलकतरा फैक्ट्री में गुरुवार रात 8 बजे के करीब आग लगने से अलकतरा की टंकी फट गई और गैस का रिसाव तेजी से होने लगा। इससे आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई और लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। दमकल कर्मियों ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद रात 9 बजे आग पर काबू पा लिया, लेकिन गैस रिसाव जारी रहा। गैस का रिसाव आसपास के इलाकों में फैल गया और लगभग 4 से 5 किलोमीटर दूर तक महसूस किया गया। स्थानीय लोगों ने मेन रोड पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया, जिसे पुलिस ने शांत कराया। स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हुई और लगभग 1 बजे तक गैस रिसाव होता रहा। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
August 2, 2026 7: 34 pm
Breaking
- गोइलकेरा के महादेवशाल धाम में श्रावणी मेले का हुआ भव्य उद्घाटन -सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी ने किया उद्घाटन, भोले के दरबार में टेका मत्था, क्षेत्र में सुख समृद्धि की कामना की
- जंगल, जल और जमीन हमारी सबसे बड़ी धरोहर: जोबा माझी- 77वें वन महोत्सव में सांसद जोबा माझी व विधायक जगत माझी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- खरसावां पुलिस के द्वारा ऑपरेशन डिवाइस अभियान के तहत चार गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए
- 20 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी करम लोहार गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
- बदलेगा राजखरसावां रेलवे स्टेशन का स्वरूप, 30 करोड़ की लागत से होगा आधुनिक पुनर्विकास,
- अमृत भारत योजना से बदलेगा राजखरसावां रेलवे स्टेशन का स्वरूप, 30 करोड़ की लागत से होगा आधुनिक पुनर्विकास,
- कुचाई पंचायत समिति की समीक्षा बैठक: झूलते बिजली तार हटाने, जलमीनार मरम्मत और सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा पर जोर
- खरसावां पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी व सामान बरामद
