छत्तीसगढ़ के बिलासपुर बुनियादी तसर रेशमकीट
बीज संगठन में विश्व पर्यावरण दिवस 2025 का आयोजन
पर्यावरण संरक्षण की ओर एक सार्थक कदम
Chhattisgarh छत्तीसगढ़ के बुनियादी तसर रेशमकीट बीज संगठन बिलासपुर में विश्व पर्यावरण दिवस 2025 का आयोजन पर्यावरण संरक्षण की ओर एक सार्थक कदम के तहत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के निदेशक डॉ. टी. सेल्वकुमार ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में श्री सत्यदेव शर्मा, आईएफएस व प्रभागीय प्रबंधक, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम, लिमिटेड, बिलासपुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र की शुरुआत करते हुए डॉ. टी. सेल्वकुमार निदेशक ने अपने उद्बोधन में तसर रेशमकीट पालन और पर्यावरण के बीच गहरे संबंध को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि तसर रेशम उत्पादन न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करता है, बल्कि जैव विविधता और पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। डॉ. सेल्वकुमार ने सभी उपस्थितजनों से पर्यावरण संरक्षण के लिए छोटे-छोटे कदम उठाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि सत्यदेव शर्मा, आईएफएस व प्रभागीय प्रबंधक, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम, लिमिटेड, बिलासपुर ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में पर्यावरण असंतुलन की समस्या और उसके समाधान पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सरकारी योजनाओं के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक की व्यक्तिगत जिम्मेदारी पर भी बल दिया। श्री शर्मा ने कहा कि यदि हम सभी मिलकर प्रयास करें तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। इस अवसर पर कार्यालय परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया गया, जिसमें अधिकारियों व कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई, जिससे उनमें प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना और गहरी हुई। उक्त अवसर पर डॉ जे पी पाण्डेय, वैज्ञानिक-डी ने संगठन कार्यालय की गतिविधियों के बारे में बताते हुए कहा कि तसर रेशमकीट पालन पर्यावरण के संतुलन में सहायक है। इसके बाद मुख्य अतिथि श्री शर्मा ने संगठन कार्यालय में संचालित रेशमकीट बीज उत्पादन संबंधी गतिविधयों का भी अवलोकन किया। कार्यक्रम में बुनियादी तसर रेशमकीट बीज संगठन, बुनियादी बीज प्रगुणन एवं प्रशिक्षण केन्द्र व रेशम तकनीकी सेवा केन्द्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत डॉ. हसनसाब नदाफ वैज्ञानिक दृ डी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का का आभार व्यक्त किया तथा श्री पी एस लोधी, वरिष्ठ अनुवादक (हिं) ने मंच संचालन किया। इसके अलावा संगठन कार्यालय की विभिन्न अधीनस्थ इकाईयों में भी विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया एवं पौधारोपण किया गया।
August 2, 2026 7: 41 pm
Breaking
- गोइलकेरा के महादेवशाल धाम में श्रावणी मेले का हुआ भव्य उद्घाटन -सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी ने किया उद्घाटन, भोले के दरबार में टेका मत्था, क्षेत्र में सुख समृद्धि की कामना की
- जंगल, जल और जमीन हमारी सबसे बड़ी धरोहर: जोबा माझी- 77वें वन महोत्सव में सांसद जोबा माझी व विधायक जगत माझी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- खरसावां पुलिस के द्वारा ऑपरेशन डिवाइस अभियान के तहत चार गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए
- 20 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी करम लोहार गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
- बदलेगा राजखरसावां रेलवे स्टेशन का स्वरूप, 30 करोड़ की लागत से होगा आधुनिक पुनर्विकास,
- अमृत भारत योजना से बदलेगा राजखरसावां रेलवे स्टेशन का स्वरूप, 30 करोड़ की लागत से होगा आधुनिक पुनर्विकास,
- कुचाई पंचायत समिति की समीक्षा बैठक: झूलते बिजली तार हटाने, जलमीनार मरम्मत और सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा पर जोर
- खरसावां पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, नकदी व सामान बरामद
