कोवाली गांव में 29वां अपुर पाठशाला का उद्घाटन
Kovali कोवाली गांव के विशाल इंफोटेक कंप्यूटर सेंटर में माताजी आश्रम हाता और झारखंड बंगभाषी उन्नयन समिति के संयुक्त तत्वावधान में अपुर पाठशाला का उद्घाटन किया गया। यह माताजी आश्रम का 19वां और समिति का 29वां अपुर पाठशाला है। कार्यक्रम का शुभारंभ शंकर चंद्र गोप, सुनील कुमार दे और जनमेजय सरदार ने धूप दीप प्रज्वलित कर और मां सरस्वती की प्रतिकृति पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद सरस्वती संगीत प्रस्तुत की गई। सुनील कुमार दे ने कहा कि मातृभाषा मातृ दुग्ध समान है, जिसका कोई विकल्प नहीं है। इसलिए सभी को मातृभाषा सीखनी चाहिए। शंकर चंद्र गोप ने कहा कि यह अपुर पाठशाला हमारे भावी पीढ़ी को बंगला सिखाने के लिए एक छोटा सा प्रयास है। जनमेजय सरदार ने बच्चों को अपना चरित्र निर्माण करने पर सलाह दी, जबकि कृष्ण मंडल ने शिक्षा के साथ संस्कार शिक्षा पर भी बल दिया। सनत मंडल ने आज के समय में मातृभाषा को अपनाने के लिए बच्चों को अनुरोध किया। इस अवसर पर गाजुड़ संस्था की ओर से 15 बच्चों को बंगला सीखने के लिए वर्ण परिचय निशुल्क प्रदान की गई। सुनील कुमार दे ने पहला बंगला क्लास लिया। अंत में उज्वल मंडल ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में नित्यानंद गोस्वामी, बलराम गोप, रामेश्वर पात्र, स्वदेश मंडल आदि के अलावा बंगला सीखने वाले बच्चे उपस्थित थे। शिक्षक आशुतोष मंडल और स्वदेश मंडल सप्ताह में एक दिन निशुल्क बंगला भाषा सिखाएंगे।
June 14, 2026 9: 04 pm
Breaking
- गम्हरिया हाट-बाजार में मल्टीस्टोरीज मार्केट कॉम्प्लेक्स का होगा निर्माण -सांसद जोबा माझी ने सीओ, नगर निगम के साथ बैठक में बाजार समिति को दिया हाट बाजार की जमीन स्थानांतरण का आदेश
- ट्रेन से गांजा तस्करी करने वाला युवक गिरफ्तार, एक किलो से अधिक गांजा बरामद
- खरसावां के पतपत में इंडीजीनस यात्रा के तहत जल, जंगल, जमीन और जीवन पर सामुदायिक मंथन, गांव के विकास और बेहतर भविष्य पर बनाइ रणनीति,
- विश्व रक्तदान दिवस पर डॉ. बिनय कुमार सिंह ने दिया प्रेरणादायी संदेश, 160 बार रक्त एवं प्लेटलेट दान कर पेश की मिसाल
- सरायकेला राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में घुसे असामाजिक तत्व, ग्रिल तोड़कर की तोड़फोड़
- गर्मी में ट्रैफिक जवानों को मिलेगी राहत, बैटरी संचालित कूलिंग जैकेट का वितरण
- छऊ कलाकारों का सम्मान सरायकेला की सांस्कृतिक विरासत का सम्मान : मनोज चौधरी राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कलाकारों का नगर पंचायत कार्यालय में हुआ अभिनंदन
- खनन विभाग द्वारा संचालित वाहन जांच अभियान में अवैध परिवहन पर कार्रवाई, एक वाहन जब्त…*
