खरसावां में प्रखंड स्तरीय रोजगार सह मागदर्शन मेला
का आयोजन, मेला मुख्य उद्देश्य नौकरी चाहने वालों को उनकी क्षमता,
रुचि और कौशल के आधार पर सही करियर विकल्प चुनने-बीडीओ
kharsawan खरसावां मुख्यालय के सभागार में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना अंतर्गत प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय रोजगार सह मागदर्शन मेला का आयोजन किया गया। जेएसपीएसएल के द्वारा आयोजित रोजगार सह मागदर्शन मेला का विधिवत उदघाटन करते हुए खरसावां प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी ने कहा कि रोजगार सह मार्गदर्शन प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य नौकरी चाहने वालों को उनकी क्षमता, रुचि और कौशल के आधार पर सही करियर विकल्प चुनने, नौकरी खोजने और उस क्षेत्र में सफल होने के लिए आवश्यक कौशल विकसित करने में मदद करना है। रोजगार बाजार में प्रतिस्पर्धा करने, रोजगार खोजने और बनाए रखने के लिए आवश्यक ज्ञान और कौशल से लैस करता है.। उन्होने कहा कि जीविका दीदी सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है। इन्होंने महिलाओं का ग्रुप बनाकर व उन्हें बैंक से ऋण दिलाकर स्वरोजगार के क्षेत्र में क्रांति लाने का काम किया है। नशामुक्ति के क्षेत्र में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने का काम किया है। उन्होंने युवा-युवतियों से जीविका से जुड़कर स्वरोजगार के क्षेत्र में कार्य करने व समाज, राज्य व देश को मजबूत बनाने की अपील की। इस दौरान 12 छात्र-छात्राओं ने प्रशिक्षण के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया। जिसमें चार-चार छात्र-छात्राए सिलाई मशीन ऑपरेटर, रिटेल एवंहोटल मैनेजमेंट के लिए शामिल है। इस रोजगार सह मागदर्शन मेला में एक सौ बच्चे-बच्चियो ने भाग लिया। इस दौरान मुंख्य रूप से प्रखंड बिकास पदाधिकारी प्रधान माझी, जेएसपीएसएल बीपीएम शुरू कुमारी, जॉब एवं स्कील के डीएम मदन नायडू, डीसी स्कील के रोहित राज सहित प्रखंड के सभी सीसी एवं पीपी बच्चे बच्चिया उपस्थित थे।
August 2, 2026 9: 51 pm
Breaking
- खरसावां के पदमपुर मे घर की मरम्मत को लेकर विवाद में बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, एमजीएम रेफर
- गोइलकेरा के महादेवशाल धाम में श्रावणी मेले का हुआ भव्य उद्घाटन -सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी ने किया उद्घाटन, भोले के दरबार में टेका मत्था, क्षेत्र में सुख समृद्धि की कामना की
- जंगल, जल और जमीन हमारी सबसे बड़ी धरोहर: जोबा माझी- 77वें वन महोत्सव में सांसद जोबा माझी व विधायक जगत माझी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- खरसावां पुलिस के द्वारा ऑपरेशन डिवाइस अभियान के तहत चार गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए
- 20 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी करम लोहार गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
- बदलेगा राजखरसावां रेलवे स्टेशन का स्वरूप, 30 करोड़ की लागत से होगा आधुनिक पुनर्विकास,
- अमृत भारत योजना से बदलेगा राजखरसावां रेलवे स्टेशन का स्वरूप, 30 करोड़ की लागत से होगा आधुनिक पुनर्विकास,
- कुचाई पंचायत समिति की समीक्षा बैठक: झूलते बिजली तार हटाने, जलमीनार मरम्मत और सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा पर जोर
