आदित्यपुर के सालडीह गोली कांड का 24 घंटे में किया उदभेदन, अवैध हथियार के साथ चार संलिप्त अपराधकर्मी गिरफ्तार,
Adityapur आदित्यपुर थाना अंतर्गत त्रिपुरारी कॉलोनी, सालडीह बस्ती मे अपराधकर्मियों द्वारा दीपांकर भुईंया, पिता- स्वदेश भुईयां को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था । इस संबंध मे आदित्यपुर थाना कांड सं0- 161/2025, दिनांक- 01.06.2025, धारा- 109 B.N.S- 2023 एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया एवं काण्ड के त्वरीत उद्भेदन एवं इसमे संलिप्त अज्ञात अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सरायकेला के नेतृत्व मे एक टीम का गठन किया गया था । गठित टीम द्वारा भौतिक साक्ष्यों एवं गुप्त सूचना के आधार पर 24 घंटो के अंदर काण्ड का त्वरीत उद्भेदन करते हुए इस घटना मे संलिप्त अपराधकर्मी *(01) मोहित प्रमाणिक उर्फ छोटकु, उम्र- करीब 21 वर्ष, पिता- सुभाष प्रमाणिक, पता- बजरंग क्लब के पास, सालडीह बस्ती, थाना- आदित्यपुर, जिला- सरायकेला-खरसावाँ (02) सुजल अधिकारी उर्फ सुजल बच्चा उर्फ बोडु, उम्र- करीब 21 वर्ष, पिता- गोपाल अधीकारी, पता- मनसा मंदिर के पास, मांझी टोला, थाना- आदित्यपुर, जिला- सरायकेला-खरसावाँ (03) रोहित देशपांडे उर्फ चिकु, उम्र- करीब 22 वर्ष, पिता- रमेश देशपांडे, पता- बजरंग क्लब के पास, सालडीह बस्ती, थाना- आदित्यपुर, जिला- सरायकेला-खरसावां एवं (04) जिशू गोप, उम्र- करीब 20 वर्ष, पिता- गणेश गोप, पता- चांदनी चौक, मांझी टोला, थाना- आदित्यपुर, जिला- सरायकेला-खरसावां* को गिरफ्तार किया गया । पूछताछ के क्रम मे गिरफ्तार अपराधकर्मियों के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर काण्ड मे *प्रयुक्त 01 (एक) लोडेड पिस्टल, 7.65 MM का 02 (दो) जिंदा गोली एवं घटना कारित करने मे प्रयोग मे लाये गये Hero Splender मोटरसाईकिल संख्या- JH05DT 9883* को बरामद किया गया है। अब तक के अनुसंधान एवं गिरफ्तार अपराधकर्मियों से पूछताछ मे अपराधकर्मी सुभाष प्रमाणिक के बेटे मोहित प्रमाणिक द्वारा अगस्त- 2024 मे अपने पिता के उपर हुए फायरिंग को लेकर बदले की भावना से अपने दोस्तों के साथ मिलकर दीपांकर भुईया को जान मारने की नियत से गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने की बात प्रकाश मे आयी है ।
*बरामदगी*
01) घटना मे प्रयुक्त लोडेड पिस्टल- 01 (एक) मैगजीन सहित ।
02) 7.65 MM का जिंदा गोली- 02 (दो) ।
03) घटना मे प्रयुक्त काला-ग्रे कलर का Hero Splender मोटरसाईकिल, रजिस्ट्रेशन संख्या- JH05DT 9883 ।
*गिऱफ्तार अपराधकर्मियों का नाम एवं पता*
(I) मोहित प्रमाणिक उर्फ छोटकु, उम्र- करीब 21 वर्ष, पिता- सुभाष प्रमाणिक, पता- बजरंग क्लब के पास, सालडीह बस्ती, थाना- आदित्यपुर, जिला- सरायकेला-खरसावाँ ।
(II) सुजल अधिकारी उर्फ सुजल बच्चा उर्फ बोडु, उम्र- करीब 21 वर्ष, पिता- गोपाल अधिकारी, पता- मनसा मंदिर के पास, माझी टोला, थाना- आदित्यपुर, जिला- सरायकेला-खरसावाँ ।
(III) रोहित देशपांडे उर्फ चिकु, उम्र- करीब 22 वर्ष, पिता- रमेश देशपांडे, पता- बजरंग क्लब के पास, सालडीह बस्ती, थाना- आदित्यपुर, जिला- सरायकेला-खरसावां ।
(IV) जिशू गोप, उम्र- करीब 20 वर्ष, पिता- गणेश गोप, पता- चांदनी चौक, मांझी टोला, थाना- आदित्यपुर, जिला- सरायकेला-खरसावां ।
*गिरफ्तार अपराधकर्मी रोहित देशपांडे का अपराधिक इतिहास*
(01) आदित्यपुर थाना कांड सं0- 365/2024, Dt- 30.09.2024, धारा- 126(2)/115(2)/117(2)/303(2)/324(4)/3(5) /109 BNS
*छापेमारी दल मे शामिल सदस्य*
01) श्री समीर सवैया, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सरायकेला ।
02) बिनोद तिर्की, पु0नि0-सह-थाना प्रभारी, आदित्यपुर थाना ।
03) विपुल कुमार ओझा, पु0अ0नि0 (अनुसंधानकर्ता), आदित्यपुर थाना ।
04) धीरंजन कुमार, पु0अ0नि0, आदित्यपुर थाना ।
05) आलम चंद महतो, पु0अ0नि0, आदित्यपुर थाना ।
06) विनोद टुडू, पु0अ0नि0, आदित्यपुर थाना ।
07) राजेश कुमार, स0अ0नि0, आदित्यपुर थाना ।
08) आ0 372 नितिश कुमार पाण्डेय ।
09) सशस्त्र बल, आदित्यपुर थाना ।
