उपायुक्त ने सरायकेला सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, कई कर्मी अनुपस्थित, जल्द होगी कार्रवाई,
Seraikella सरायकेला-खरसावां : जिले के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने सोमवार सुबह लगभग 10 बजे सरायकेला सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अस्पताल के विभिन्न विभागों का गहन निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में कई खामियों का खुलासा हुआ। सबसे बड़ी लापरवाही यह देखी गई कि सुबह 11:30 बजे तक अस्पताल के 20 से 25 कर्मी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे थे। उपायुक्त ने इस पर नाराज़गी जताते हुए अस्पताल में उपस्थित लिपिक से सभी अनुपस्थित कर्मचारियों की सूची तत्काल मांगी। निरीक्षण के पश्चात मीडिया से बातचीत करते हुए उपायुक्त ने कहा कि आज का उद्देश्य यह था कि अस्पताल में क्या-क्या सुविधाएं हैं और किन क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता है इसका प्रत्यक्ष अवलोकन किया जाए। निरीक्षण के दौरान कुछ कर्मचारियों की अनुपस्थिति सामने आई है उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही जो भी कमियां पाई गई हैं उन्हें दूर करने का प्रयास किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को सुधारने के लिए उपायुक्त द्वारा समय-समय पर ऐसे औचक निरीक्षण किए जाते रहे हैं। लेकिन अस्पतालकर्मियों की लापरवाही ने एक बार फिर प्रशासनिक सतर्कता की आवश्यकता को रेखांकित किया है। इस निरीक्षण से स्पष्ट है कि जिला प्रशासन अब स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं करेगा। आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक जरूरी कदम माना जा रहा है।
June 14, 2026 6: 54 pm
Breaking
- गम्हरिया हाट-बाजार में मल्टीस्टोरीज मार्केट कॉम्प्लेक्स का होगा निर्माण -सांसद जोबा माझी ने सीओ, नगर निगम के साथ बैठक में बाजार समिति को दिया हाट बाजार की जमीन स्थानांतरण का आदेश
- ट्रेन से गांजा तस्करी करने वाला युवक गिरफ्तार, एक किलो से अधिक गांजा बरामद
- खरसावां के पतपत में इंडीजीनस यात्रा के तहत जल, जंगल, जमीन और जीवन पर सामुदायिक मंथन, गांव के विकास और बेहतर भविष्य पर बनाइ रणनीति,
- विश्व रक्तदान दिवस पर डॉ. बिनय कुमार सिंह ने दिया प्रेरणादायी संदेश, 160 बार रक्त एवं प्लेटलेट दान कर पेश की मिसाल
- सरायकेला राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में घुसे असामाजिक तत्व, ग्रिल तोड़कर की तोड़फोड़
- गर्मी में ट्रैफिक जवानों को मिलेगी राहत, बैटरी संचालित कूलिंग जैकेट का वितरण
- छऊ कलाकारों का सम्मान सरायकेला की सांस्कृतिक विरासत का सम्मान : मनोज चौधरी राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त कलाकारों का नगर पंचायत कार्यालय में हुआ अभिनंदन
- खनन विभाग द्वारा संचालित वाहन जांच अभियान में अवैध परिवहन पर कार्रवाई, एक वाहन जब्त…*
