आदित्यपुर मांझी टोला में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाके में सनसनी
Adityapurआदित्यपुर थाना क्षेत्र के मांझी टोला में रविवार देर शाम एक बड़ी घटना घटी, जहां अपराधियों ने दीपांकर भुईया को गोली मार दी. गोली दीपांकर के पैर में लगी है और उन्हें तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि अपराधकर्मी सुभाष प्रमाणिक के बेटे ने दीपांकर को गोली मारी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है. पुलिस जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है. दीपांकर भईया के परिवार के लोगो बताया कि घटना छे 6:30 के बीच की है जहां मोटरसाइकिल से आए 6 लड़कों आये थे किसी एक लड़के ने गोली मेरी है। बता दें कि हाल के दिनों में आदित्यपुर में अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं. पुलिस को अपराधियों पर नकेल कसने की जरूरत है. आदित्यपुर पुलिस को अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की आवश्यकता है ताकि लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा हो सके.
