खरसावां के गोपालपुर मे पारंपरिक विधि विधान के
तहत हुई वार्षिक बूना पूजा, ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में
सुख-समृद्धि, अच्छी बारिश और अच्छी फसल की कामना
kharsawan खरसावां प्रखंड के अंतर्गत गोपालपुर गांव में प्रतिवर्ष की भातिं इस वर्ष भी पारंपरिक विधि विधान के तहत वार्षिक बूना पूजा का आयोजन किया गया। पूजा अर्चना का शुभारंभ विधि विधान के तहत ग्राम देवरी लक्ष्मी नारायण महतो के द्वारा किया गया। इस दौरान समस्त श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि, गांव को रोगमुक्त करने, गोधन संवर्द्वन करने, अच्छी बारिश और अच्छी फसल की कामना की गई। गांव में पारंपरिक पूजा-अर्चना ग्रामीणों के सहयोग से करते आ रहे है। वहीं श्रद्धालुओं ने अपनी अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर मुर्गे, बकरे की बलि दी गई। वहीं श्रद्धालुओं ने गाय, बैल, भैंस, बकरी आज ही बढ़ाने की मनोकामना करते हुए गराम ठाकुर, धराम देवता, मां पाऊडी, औंर बन कुमारी मां से प्रार्थना की गई। इस पूजा अर्चना के सफल आयोजन में मुख्य रूप से लक्ष्मी नारायण महतो, कुजंबिहारी महतो, मोहित लाल महतो, जगन्नाथ तांती, हर्षिकेश महतो, बंसत कुमार महतो, जगन्नाथ महतो, जन्मजय महतो, लालु महतो, तापस कुमार महतो, जगदीश महतो, सुरज महतो आदि श्रद्धालु उपस्थित थे।
August 2, 2026 11: 05 pm
Breaking
- खरसावां के पदमपुर मे घर की मरम्मत को लेकर विवाद में बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, एमजीएम रेफर
- गोइलकेरा के महादेवशाल धाम में श्रावणी मेले का हुआ भव्य उद्घाटन -सांसद जोबा माझी और विधायक जगत माझी ने किया उद्घाटन, भोले के दरबार में टेका मत्था, क्षेत्र में सुख समृद्धि की कामना की
- जंगल, जल और जमीन हमारी सबसे बड़ी धरोहर: जोबा माझी- 77वें वन महोत्सव में सांसद जोबा माझी व विधायक जगत माझी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- खरसावां पुलिस के द्वारा ऑपरेशन डिवाइस अभियान के तहत चार गुम मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए
- 20 वर्षों से फरार स्थायी वारंटी करम लोहार गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
- बदलेगा राजखरसावां रेलवे स्टेशन का स्वरूप, 30 करोड़ की लागत से होगा आधुनिक पुनर्विकास,
- अमृत भारत योजना से बदलेगा राजखरसावां रेलवे स्टेशन का स्वरूप, 30 करोड़ की लागत से होगा आधुनिक पुनर्विकास,
- कुचाई पंचायत समिति की समीक्षा बैठक: झूलते बिजली तार हटाने, जलमीनार मरम्मत और सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा पर जोर
